दिल्‍ली में डबल मर्डर, दिव्‍यांग बेटी और मां की बेहरमी से हत्‍या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मियांवली के इलाके में एक 60 वर्षीय महिला और उसकी 40 वर्षीय दिव्यांग बेटी की उनके घर में ही किसी ने हत्या कर दी। मियांवली में डबल मर्डर की घटना सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना घर में काम करने वाली महिला ने दी। शनिवार सुबह जब मेड रोजना की तरह काम के लिए पहुंची तो वह घर का दरवाजा खटखटाती रही। लेकिन काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो वह घर के पिछले दरवाजे से घर में घुसी।

woman and her differently-abled daughter found murdered at their residence in Mianwali delhi

घर में उसने 60 वर्षीय महिला शशि तंवर और उनकी दिव्यांग बेटी निधि का शव पड़ा देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या चाकू से गला रेत कर की गई , जबकि बेटी की मौत किसी गहरी चोट की वजह से हुई। निधि को मारने से पहले उसके हाथ और मुंह को बांध दिया गया था। पुलिस का कहना है कि, यह मामला लूट का नहीं है। यह एक मर्डर है।

बता दें कि, शशि के पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। उनका एक बेटा कनाडा में रहता है और दूसरा बेटा मुंबई में रहता है। पुलिस को कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले जाने पहचान के हो सकते हैं। क्योंकि ड्रॉइंग रूम में टेबल पर दो चाय के कप रखे हुए मिले हैं। उनके शरीर पर किसी गहने को नहीं चुराया गया है। वहीं इस घर के बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+