World Snake Day: ऐसा आइलैंड जहां सिर्फ सांप रहते हैं, सबसे खतरनाक स्‍नेक का है घर, इंसानों का जाना है बैन

World Snake Day: ऐसा आइलैंड जहां सिर्फ सांप रहते हैं, सबसे खतरनाक स्‍नेक का है घर, इंसानों का जाना है बैन

नई दिल्ली, 16 जुलाई: आज विश्व सांप दिवस (वर्ल्ड स्‍नेक डे) है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में सांपों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। सांपों का होना हमारे वातावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वर्ल्ड स्‍नेक डे पर हम आपको दुनिया के एक ऐसे खतरनाक आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दुनिया के सबसे खतरनाक सांप रहते हैं। इस आइलैंड को ''स्‍नेक आइलैंड'' कहा जाता है। ये स्‍नेक आइलैंड एक छोटा सा द्वीप है, जो ब्राजील के दक्षिणपूर्वी हिस्से के तट पर मौजूद है। ये आइलैंड साओ पाउलो राज्य का हिस्सा है। ये एक रेन फॉरेस्ट है।

दुनिया के सबसे खतरनाक सांप रहते हैं इस आइलैंड पर

दुनिया के सबसे खतरनाक सांप रहते हैं इस आइलैंड पर

स्‍नेक आइलैंड तट से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर है। स्‍नेक आइलैंड पर Bothrups insularis प्रजाति के सांप रहते हैं, जिसे हम गोल्डन लांसहेड वाइपर Golden Lancehead Viper भी कहते हैं। ये दुनिया के सबसे खतरनाक सांप होते हैं। इन सांपों को दुनिया के सबसे घातक सांप, फेर-डी-लांस के जैनेटिक माना जाता है। गोल्डन लांसहेड वाइपर सिर्फ और सिर्फ इसी आइलैंड पर पाए जाते हैं।

कैसे इस आइलैंड पर इतने खतरनाक सांप रहते हैं

कैसे इस आइलैंड पर इतने खतरनाक सांप रहते हैं

रिपोर्ट के मुताबिक 11 हजार साल पहले अंतिम हिमयुग के खत्म होने के बाद से इस प्रजाति से सांप इस आइलैंड पर फंस गई थी। समुद्र के बढ़ते जल स्तर की वजह से ये स्‍नेक आइलैंड मेनलैंड से जोड़ने वाली जमीन से अलग हो गया। मेनलैंड और आइलैंड को जोड़ने वाली जमीन पानी के नीचे चली गई है। इसलिए ये हिस्सा आइलैंड बन गया है।

कितना खतरनाक है गोल्डन लांसहेड वाइपर

कितना खतरनाक है गोल्डन लांसहेड वाइपर

बता दें कि गोल्डन लांसहेड वाइपर दुनिया का सबसे खतरनाक सांप है। यह हल्के पीले और हल्के भूरे रंग का होता है। इसका सिर फेर-डी-लांस की तरह काफी बड़ा होता है। इसकी नाक नुकीली होती है। इस आइलैंड पर अब गोल्डन लांसहेड वाइपर सिर्फ ढाई से तीन हजार रह गए हैं, लेकिन समय ऐसा था जब इस आइलैंड पर 4 लाख से ज्यादा इन सांपों की प्रजाति रहती थी। लेकिन खाने की कमी और बदलते मौसम की वजह से इनकी संख्या घट रही है।

स्‍नेक आइलैंड पर इंसानों का जाना है बैन

स्‍नेक आइलैंड पर इंसानों का जाना है बैन

स्‍नेक आइलैंड इतना खतरनाक है कि ब्राजील सरकार ने यहां इंसानों के जाने पर बैन लगा दिया है। ब्राजील की नौसेना इस बात का पूरा ध्यान रखती है कि यहां कोई भी इंसान ना जाए पाए। जाने वाले लोगों को ब्राजील की नौसेना रोकती है।

सिर्फ नौसेना के जवान ही जाते हैं इस आइलैंड पर

सिर्फ नौसेना के जवान ही जाते हैं इस आइलैंड पर

ब्राजील की सरकार ने इस आइलैंड पर सिर्फ नौसेना को जाने की इजाजत देती है। इस आइलैंड पर हर साल नौसेना लाइटहाउस की मरम्मत करने के लिए जाती है। बहुत ही कम रिसर्च करने वालों को इस आइलैंड पर जाने की अनुमति है। शोधकर्ताओं को आइलैंड पर जाने से पहले सरकार से अनुमति लेनी होती है। शोधकर्ताओं को आइलैंड पर जाने के लिए अपने साथ प्रमाणित डॉक्टर को ले जाना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+