गुजरात-हिमाचल में हार के बाद अब सिर्फ 4 राज्यों में ही बची कांग्रेस की सरकार

Recommended Video

    Gujarat / Himachal Pradesh Results 2017: Congress now left in 4 States | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा शानदार जीत के साथ सरकार बनाती हुई दिख रही है। इस जीत के साथ देश में कांग्रेस के वजूद पर एक बार फिर से सवालिया निशान खड़ा हो गया है। पूरे देश में अब सिर्फ 4 राज्यों में ही कांग्रेस की सरकार बची है। उसमें भी अगर बड़े राज्यों की बात की जाए तो सिर्फ 2 बड़े राज्यों में ही कांग्रेस की सरकार है।

    'कांग्रेस मुक्त भारत'

    'कांग्रेस मुक्त भारत'

    2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा दिया था। बीते तीन सालों में भाजपा ने लगातार इस नारे पर आगे बढ़ते कई राज्यों में कांग्रेस को हरा कर जीत दर्ज की। अब कांग्रेस की अब सिर्फ चार राज्य, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय और मिजोरम में ही सरकार बची है।

    भाजपा की 19 राज्यों में सरकार

    भाजपा की 19 राज्यों में सरकार

    वहीं अगर भाजपा की बात की जाए तो गुजरात और हिमाचल प्रदेश को लेकर अब देश के 19 राज्यों में भाजपा सरकार है। इनमें से 5 राज्यों में भाजपा गठंबंधन वाली सरकार है। ये 19 राज्य हैं- अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, नागालैंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश।

    एक और राज्य में कांग्रेस पर हार का खतरा?

    एक और राज्य में कांग्रेस पर हार का खतरा?

    अगले साल 2018 में मेघालय में चुनाव होने वाले हैं। यहां पर अभी कांग्रेस की सरकार है। भाजपा ने गुजरात के बाद अब मेघालय में कांग्रेस को हराने में जुट गई है। हाल ही में पीएम मोदी ने मेघालय का दौरा किया था जिसमें उन्होंने राज्य में विकास के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया साथ ही एक रैली को भी संबोधित किया। अगर यहां भी कांग्रेस हार जाती है तो कांग्रस सिर्फ 3 राज्यों में ही सिमट कर रह जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+