Exit Polls में भाजपा की बढ़त से स्वामी हुए खुश, कहा-हिंदुत्‍व के साथ नमो का कमाल

भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी कहा कि अगर एग्जिट पोल सही तो इसका मतलब है कि पांच में से चार राज्‍यों में हिंदुत्‍व के साथ नमो ने भाजपा का काम कर दिया है।

नई दिल्ली। पांच राज्‍यों के विधानासभा चुनाव के बाद आज एग्जिट पोल आ गए है। मतगणना से पहले आए इस एग्जिट पोल ने भाजपा में खुशी की लहर ला दी है। पांच राज्यों के एग्जिट पोल्स में से चार राज्यों में भाजपा आगे चल रही है। चार राज्‍यों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

 With Exit Polls predicting huge gains for BJP, Subramanian Swamy gives credit to Hindutava and Modi

एग्जिट पोल्स के नतीजों से उत्साहित भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि अगर एग्जिट पोल सहीं तो इसका मतलब है कि पांच में से चार राज्‍यों में हिंदुत्‍व के साथ नमो ने भाजपा का काम कर दिया है।

एग्जिट पोल्स की बात करें तो यूपी में टाइम्‍स नाऊ-वीएमआर ने भाजपा को 190-210 सीटें मिलने की संभावना जताई है तो वहीं सीएनएन-न्‍यूज 18-एमआरसी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को 185 सीटें मिलते दिखाया है। वहीं सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को 155 से 167 सीटें मिल सकती है। हलांकि किसी भी एग्जिट पोल्स ने भाजपा को यूपी में स्पष्ट बहुमत मिलते नहीं दिखाया है, लेकिन सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर भाजपा उभर कर सामने आई है।

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स में भी बाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर ऊभरी है। न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 53 सीटें मिलती दिख रही है। जबकि इंडिया टुडे और एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 46-53 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सी वोटर के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 29-35 सीटें मिल सकती है।

अगर गोवा की बात करें तो इंडिया टीवी- सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार यहां भाजपा को 15-21 सीटे मिल सकती है, जबकि इंडिया टुडे के अनुसार गोवा में भाजपा को 15 सीटें मिल सकती है। वहीं एमआरसी और न्यूज एक्स के सर्वे के अनुसार गोवा में भाजपा को 15 सीटें मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+