आखिरकार भारत आए विंग कमांडर अभिनंदन, देशभर में खुशी की लहर

नई दिल्ली। विंग कमांडर अभिनंदन आखिरकार भारत आ गए हैं। घंटों तक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विंग कमांडर पाकिस्तान की सेना के साथ भारतीय सीमा की ओर आते हुए दिखे। भारत आने के बाद उन्हें बाघा बार्डर से लेकर जाया गया। बता दें कि पिछले कई घंटों से विंग कमांडर का इंतजार हो रहा। लेककिन तकरीबन 9.25 बजे विंग कमांडर भारत आते हुए दिखे, जिसके बाद देशभर में खुशी की लहर फैल गई। विंग कमांडर काली रंग की कोट और पैंट में भारत आए हैं।

wing commander

बता दें कि विंग कमांडर को आज शाम तकरीबन 3 बजे तक आना था। अभिनंदन को लेकर 5.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई गई थी, लेकिन किसी वजह से विंग कमांडर की वापसी में लगातार देरी होती रही है। जैसे जैसे अभिनंदन की वापसी का इंतजार लंबा हो रहा था, लोगों के अंदर बेचैनी बढ़ रही थी। लेकिन आखिरकार तकरीबन 9.25 बजे जब पाकिस्तान की मीडिया की ओर से लाइव फुटेज सामने आई कि विंग कमांडर वापस भारत आ रहे हैं, उसके बाद हर किसी के चेहरे पर खुशी थी।

गौर करने वाली बात यह है कि विंग कमांडर की रिहाई से पहले पाकिस्तान की सेना ने अभिनंदन का एक प्रोपेगेंडा वीडियो शूट किया, जिसमे दर्जनों कट थे और इसे जारी कर दिया है। हालांकि अभी यह देखना होगा कि भारत आने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन क्या बयान देते हैं। आखिर पाक सेना ने उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया, यह सामने आना बाकी है। विंग कमांडर के भारत आने के बाद भारत की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके लिखा जय हिंद।

ना सिर्फ रक्षामंत्री बल्कि देश के तमाम नेताओं ने विंग कमांडर को की स्वदेश वापसी पर ट्वीट किया और अपनी खुशी का इजहार किया। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लिखा जांबाज़ विंग कमांडर अभिनंदन, आज पूरा देश आपका स्वागत कर रहा है, अभिनंदन कर रहा है, देश को आप पर गर्व है। माँ भवानी की कृपा हमारी सेना पर हमेशा बनी रहे। जय हिंद, जय हिंद की सेना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+