उद्धव ठाकरे क्या 27 मई के बाद भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहेंगे?
28 नवंबर 2019 को उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था और बिना विधायक बने ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
महाराष्ट्र में विधानसभा और विधान परिषद दोनों हैं. उद्धव को छह महीने के भीतर किसी भी एक सदन का सदस्य बनना था. छह महीने होने वाले हैं लेकिन वो किसी भी सदन का सदस्य नहीं बन पाए हैं.
महाराष्ट्र में विधान परिषद की सात सीटों के लिए 24 अप्रैल 2020 को चुनाव होना था. लेकिन, कोरोना महामारी के चलते चुनाव आयोग ने अनिश्चितकाल के लिए सभी तरह के चुनावों पर रोक लगा रखी है.
राजनीतिक सरगर्मी में आई तेज़ी
बतौर मुख्यमंत्री सीएम उद्धव ठाकरे के कार्यकाल को 27 मई 2020 को छह महीने पूरे हो जाएंगे. ऐसे में 6 अप्रैल को राज्य की कैबिनेट ने उद्धव ठाकरे को राज्य के गवर्नर की ओर से विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत किए जाने की सिफ़ारिश की है.
कैबिनेट की यह अनुशंसा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को भेज दी गई थी. राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कैबिनेट की मीटिंग की अध्यक्षता की थी.
लेकिन, गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई फ़ैसला नहीं किया है. राज्यपाल की ओर से फ़ैसला लेने में हो रही देरी से एक राजनीतिक तनाव का माहौल पैदा हो गया है.
राज्यपाल की तरफ़ से अनिश्चय की स्थिति देखते हुए राज्य में राजनीतिक सरगर्मियों में अचानक तेज़ी आ गई है. बुधवार को महाराष्ट्र की कैबिनेट ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाक़ात की.
वहीं दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में संभावित राजनीतिक संकट पर बात की है. ख़बरों के मुताबिक़, पीएम मोदी ने उन्हें इस मसले पर गौर करने का आश्वासन दिया है.
विपक्षी नेताओं को दिखा मौक़ा?
शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एक ट्वीट कर यह कहा कि राज्यपाल ने अभी तक कैबिनेट के फ़ैसले को स्वीकार नहीं किया है.
राउत ने अपने ट्वीट में कहा है- राजभवन (गवर्नर का आवास) सस्ती राजनीति का अड्डा नहीं बनना चाहिए. मुझे पता नहीं क्यों मौजूदा हालात रामलाल नाम के एक राज्यपाल की याद दिलाते हैं. समझदार को इशारा ही काफ़ी है.
बीबीसी मराठी सेवा से बातचीत में संजय राउत ने कहा, "विपक्षी पार्टी इस मसले पर राजनीति कर रही है. विपक्ष को अब भी उम्मीद है कि गवर्नर को उद्धव ठाकरे की सदस्यता पर नेगेटिव फ़ैसला लेना चाहिए. इसके बाद वे मेंढक की तरह से उछलकर सीएम की कुर्सी के लिए दावा करने लगेंगे. पहले भी कई मंत्रियों को राज्यपाल ने विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत किया है. राजनीति विज्ञान की हमें भी समझ है. ऐसे में विपक्ष के चीख-पुकार मचाने के बावजूद उद्धव ठाकरे 27 मई 2020 के बाद भी मुख्यमंत्री बने रहेंगे."
एक पूर्व मंत्री और मुंबई बीजेपी के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने संजय राउत के बयान की आलोचना की है.
शेलार ने कहा कि कुछ महीने पहले राज्यपाल ने ख़ाली हुई दो सीटों पर मनोनयन किए. लेकिन, शिवसेना की सहयोगी पार्टी एनसीपी ने तब उद्धव ठाकरे का नाम क्यों नहीं भेजा? राज्यपाल पर आरोप लगाना राजनीतिक अपरिपक्वता की निशानी है.
क्या गवर्नर फ़ैसला करने के लिए बाध्य हैं?
वरिष्ठ पत्रकार अभय देशपांडे बताते हैं कि इस वक्त पूरा देश और राज्य कोरोना के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं. ऐसे में 24 अप्रैल को होने वाला चुनाव टाल दिया गया है. पहले किसी भी को इसका अंदाज़ा नहीं था कि चुनाव टल जाएंगे.
देशपांडे ने कहा, "तब यह तय किया गया था कि उद्धव ठाकरे 24 अप्रैल को होने वाला विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में उन्होंने पहले हुए उपचुनाव में हिस्सा नहीं लिया था. अब कोरोना ने एक असाधारण परिस्थिति पैदा कर दी है. इस तरह के माहौल में ऐसा लगता है कि अब राज्यपाल को ही फ़ैसला करना पड़ेगा."
देशपांडे कहते हैं- यहां तक कि इस कोरोना संकट की घड़ी में अगर राज्यपाल कोई फ़ैसला नहीं भी करते हैं तो भी वह मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं. इसके लिए पूरी कैबिनेट इस्तीफ़ा दे देगी और फिर वे दोबारा राज्यपाल के पास सरकार गठन करने के लिए पहुंचेंगे. इस तरह से दोबारा सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी होगी. इसे समझते हुए ऐसा लगता है कि गवर्नर को उद्धव ठाकरे की सदस्यता को लेकर फ़ैसला करना ही होगा.
लेकिन जानकार बताते हैं कि इस परिस्थिति में उद्धव ठाकरे को छह महीने और मिल जाएँगे. लेकिन महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार ऐसी स्थिति लाना नहीं चाहती है.
संविधान क्या कहता है?
क्या गवर्नर के पास यह अधिकार है कि जब उद्धव ठाकरे का किसी भी सदन का सदस्य बने बग़ैर मुख्यमंत्री रहने का वक्त पूरा हो रहा है, वह अब इस पर फ़ैसला कर लें?
एक गवर्नर के तौर पर वह किसी को सदस्य के तौर पर नियुक्त कर सकते हैं तो क्या वह किसी की सदस्यता ख़ारिज भी कर सकते हैं?
हमने इन्हीं सवालों के जवाब जानने की कोशिश की है कि आखिर संविधान इन मसलों पर क्या कहता है.
महाराष्ट्र के पूर्व एडवोकेट जनरल श्रीहरि अणे कहते हैं, "राज्यपाल के पास उद्धव ठाकरे को उनकी छह महीने की अवधि पूरी होने से पहले विधान परिषद का सदस्य मनोनीत करने का अधिकार है. लेकिन, इसके लिए विधान परिषद सदस्य की सीट ख़ाली होना ज़रूरी है. किसी को सदस्य के तौर पर मनोनीत करना राज्यपाल के अधिकार में है, साथ ही वह किसी की सदस्यता को ख़ारिज भी कर सकते हैं. लेकिन, इस तरह से सदस्यता ख़ारिज करते समय राज्यपाल के पास इसकी कोई पुख्ता वजह होनी चाहिए. बिना वजह राज्यपाल किसी की नियुक्त को रद्द नहीं कर सकते हैं."
अणे कहते हैं कि इस मामले में अगर राज्यपाल नियुक्ति को ख़ारिज करते हैं तो उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना होगा, लेकिन इससे पूरी मंत्रिपरिषद भंग नहीं होगी. कैबिनेट अपने नए मुख्यमंत्री का चुनाव करेगी यानी सरकार बनी रहेगी.
संविधान के जानकार एडवोकेट वैभव भूरे कहते हैं, "संविधान का आर्टिकल 171 राज्य विधायिका की संरचना के बारे में बताता है. संविधान के आर्टिकल 171(3) (e) के मुताबिक़, राज्यपाल को विधान परिषद के कुछ सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार होता है. आर्टिकल 171(5) के मुताबिक़, ऐसे किसी भी शख्स जिनके पास साहित्य, कला, विज्ञान, सहभागिता आंदोलन या सामाजिक कार्यों में विशेष ज्ञान हो या इनका ज़मीनी अनुभव हो, तो उसे राज्यपाल विधान परिषद का सदस्य मनोनीत कर सकते हैं.''
एडवोकेट वैभव भूरे ने बीबीसी मराठी सेवा से बातचीत में कहा कि यह देखते हुए कि उद्धव ठाकरे एक वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफर हैं और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं, मौजूदा हालात में गवर्नर उन्हें बतौर एमएलसी मनोनीत कर सकते हैं.
इस तरह का उदाहरण उत्तर प्रदेश में मिलता है. 1961 में तब के मुख्यमंत्री चंद्रभान गुप्ता को यूपी के राज्यपाल ने एमएलसी नियुक्त किया था. उनके मनोनयन को इलाहाबाद कोर्ट में एक याचिका दायर कर चुनौती दी गई थी.
लेकिन, कोर्ट ने इस याचिका को ख़ारिज कर दिया था. कोर्ट ने चंद्रभान गुप्ता के शपथ-पत्र में दाखिल किए गए राजनीतिक और सामाजिक कार्यों के जिक्र को स्वीकार किया था.
वैभव भूरे का मानना है कि ऐसे में उद्धव ठाकरे को भी इसी तरह से मनोनीत किया जा सकता है.
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications