सौरव गांगुली के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज? CM ममता के साथ चली लंबी मीटिंग, कहां से मिल सकता है टिकट?

Sourav Ganguly News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के लोकसभा चुनाव-2024 लड़ने की चर्चाएं तेज हो रही हैं। सौरव गांगुली ने बुधवार (6 मार्च) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नबन्ना स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। दोनों के बीच 30 मिनट तक बैठक चली।

इस बैठक के बाद ही सियासी गलियारों में चर्चा है कि सौरव गांगुली लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सौरव गांगुली और सीएम ममता बनर्जी के बीच ये बैठक लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले हुई है।

sourav ganguly lok sabha

हालांकि सौरव गांगुली ने इस बात का संकेत नहीं दिया है कि वह राजनीति में शामिल होंगे या नहीं। पिछले साल सितंबर में सौरव गांगुली इन्वेस्टर्स समिट के लिए ममता बनर्जी के साथ स्पेन गए थे। ऐसी अटकलें थीं कि वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं लेकिन पूर्व क्रिकेटर ने उसका खंडन कर दिया था।

सौरव गांगुली ने उस वक्त कहा था कि, ''मैं एक साधारण व्यक्ति हूं। मैं कोई विधायक या सांसद नहीं हूं। मेरा कोई राजनीतिक लगाव नहीं है।'' मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अगर सौरव गांगुली चुनाव लड़ते भी हैं तो वह कोलकाता के ही किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे...क्योंकि वह वहीं के रहने वाले हैं।

भाजपा के भी नेताओं से मिल रहे हैं सौरव गांगुली

सौरव गांगुली इससे पहले पिछले महीने बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से भी मिले थे। सौरव गांगुली और सुकांत मजूमदार साल्ट लेक स्थित अपोलो हॉस्पिटल में मिले थे। असल में सुकांत मजूमदार संदेशखाली मुद्दे के खिलाफ भाजपा के धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए घायल हो गए थे।

उस दौरान सौरव गांगुली की मां भी कोलकाता के अपोलो अस्पताल में एडमिट थीं। मां को देखने पहुंचे सौरव गांगुली सुकांत मजूमदार से भी मिल लिए थे। मुलाकात के बाद बंगाल के सियासी गलियारों में चर्चा तेज हुई थी।

इससे पहले ऐसी अफवाहें भी थीं कि 2022 में गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता स्थित घर का दौरा करने के बाद सौरव गांगुली भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सौरव गांगुली ने तब भी अफवाहों का खंडन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+