Video: क्या गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगे सिंधिया? अब ज्योतिरादित्य ने खुद सामने से आकर बता दिया सच

Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मध्य प्रदेश गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें गुना से फिर से चुनाव लड़ा सकती है।

मध्य प्रदेश के कई नेताओं और सिंधिया समर्थकों ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना लोकसभा सीट से टिकट देने की मांग की है। ऐसे में अब खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया है कि वो लोकसभा चुनाव-2024 में गुना सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं? आइए जानें उन्होंने क्या कहा?

Jyotiraditya Scindia

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा, ''देखिए, मैंने हमेशा कहा है कि मैं, भारतीय जनता पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। जो भी पार्टी का फैसला होगा, ऐसे सवाल मुझे एमपी विधानसभा चुनाव के दौरान भी पूछे गए थे, मैंने उस वक्त भी कहा था कि जो भी पार्टी का फैसला होगा, उसका मैं पालन करूंगा।''

'मेरी इच्छा है गुना से चुनाव लड़ने की...'

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा, ''मेरी इच्छा है, कि मैं गुना से लोकसभा चुनाव लडूं...। मैं सिर्फ इसे इच्छा नहीं कहूंगा...ये आशा है, अभिलाषा है, विकास की, प्रगति की और जनसेवा का। यही एक मूलमंत्र सिंधिया परिवार का पीढ़ी-दर-पीढ़ी रहा है। सिंधिया परिवार का लक्ष्य कभी भी राजनीति नहीं रहा है। जनसेवा-विकास लक्ष्य रहा है। राजनीति उस लक्ष्य को पूरा करने का माध्यम रहा है।''

क्या ग्वालियर लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं सिंधिया?

सीट ग्वालियर या गुना ही रहेगी? इस पर सिंधिया ने कहा कि, 'मेरे लिए हर क्षेत्र समान है। मुझे जनसेवा में 20-22 साल हो गए हैं, मेरे पिता जी 13 साल गुना से सांसद थे। तब भी उन्होंने ग्वालियर, भिंड, मुरैना का विकास किया था। जब वो ग्वालियर के भी सांसद थे तो उन्होंने पूरे अंचल के विकास किया था। मेरी भी कार्यशैली पिछले 22 सालों में ऐसी ही रही है, मैं गुना का सांसद 18 साल जरूर रहा हूं लेकिन मैंने कोशिश की है कि बाकी अन्य जगहों के विकास पर भी ध्यान दूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+