सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलने से कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान? जानें क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट
सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलने से कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान? एबीपी न्यूज ने सी वोटर सर्वे पूरे भारत में करवाया है, जिसमें चौंका देने वाला आंकड़े सामने आए हैं।
Survey On Congress Hindutva: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति दल अपना खेमा मजबूत करने में जुट चुके हैं। कांग्रेस, सपा समेत अन्य राजनीतिक दल भाजपा के खिलाफ लामबंद हो चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर मिल-जुलकर भाजपा को सत्ता से बेदलखल करने में जुट चुके हैं।
पहले हिमाचल प्रदेश इसके बाद कर्नाटक में ऐतिहासिक जीत के बाद विपक्षी पार्टियों के बीच कांग्रेस का रुतबा बढ़ गया है, कांग्रेस भी दो राज्यों में मिली जीत पर उस्ताहित है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गर्माएं माहौल के बीच जनता का मूड जानने के लिए एबीपी न्यूज ने पूरे भारत में एक सी-वोटर सर्वे करवाया है। जिसमें वोटरों से सवाल किया गया कि
सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलने से कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान?
इस सवाल पर ऑल ओवर इंडिया में किए सर्वे में हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए। सर्वे में पूछे गए इस सवाल पर जहां 43 प्रतिशत लोगों ने कहा सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलने से कांग्रेस को लाभ होगा।
वहीं 36 प्रतिशत लोगों ने कहा सॉफ्ट हिंदुत्व की राह चलने से कांग्रेस को नुकसान का सामना करना पड़ेगा।हालांकि 21 फीसदी लोगों ने कहा कि पता नहीं कहा।
बता दें आखिर इस सर्वे को करवाने की जरूरत क्यों महसूसर की गई?
दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश जहां पर इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहां पर उसने ऐसा कुछ करने जा रही है जिससे माना जा रहा है क कांग्रेस सॉफ्ट हिदुंत्व की राह पर अग्रसर है।
बता दें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ कांग्रेस महासचिव जो हाल ही में मध्यप्रदेश दौरे पर पहुंची थी उन्होंने नर्मदा नदी की पूजा की थी। वहीं प्रियंका गांधी ने जब जबलपुर जिले में रैली की तो उनकी रैली में बजरंग बली और गदा लिए भी लोग नजर आए थे।
कर्नाटक विधानसभाा चुनाव में भगवान बजरंगबली की हुई कांग्रेस में एंट्री
बता दें कांग्रेस बजरंगबली को लेकर विवादों में तब घिरी जब उसने कर्नाटक में मई महीने में हुए चुनाव में अपने घोषणा पत्र में बजरंगदल जैसे संगठनों को बैन करने का संकल्प लिया था। जिसके बाद सत्तारुढ़ भाजपा ने इस संकल्प को भगवान बजरंगबली का कांग्रेस द्वारा अपमान बताया गया था।
हालांकि भाजपा का ये दावा काम नहीं आया और वो चुनाव में कांग्रेस से बहुत बुरी तरह पराजित होकर चारो खाने चित्त हो गई। वहीं जब कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की तो कांग्रेस पार्टी के जश्न में भी बजरंगबली के भेष में कार्यकर्ता गदा लिए हुए नअर आए थे। कांग्रेस के नेताओं ने ये भी कहा कि बजरंगबली के आर्शीवाद से हमें ये ऐतिहासिक मिली है।
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications