देश का पैसा लेकर भागे भगोड़ों को भारत लाया जाएगा: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत से पैसा लेकर भागने वाले लोगों को वापस भारत लाया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि उन लोगों को आर्थिक भगोड़ा कानून के तहत वापस भारत लाया जाएगा। गृहमंत्री ने लखनऊ में रेलवे प्रादेशिक प्राइमरी सहकारी बैंक के सौ वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पैसा लेकर विदेश भागने वालों को वापस भारत आना ही होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सारी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

लखनऊ में गृहमंत्री ने कहा, 'जो लोग देश से पैसा लेकर भागे हैं, हमने उनके खिलाफ पहले से ही अध्यादेश लाकर आर्थिक भगोड़ा अपराधी विधेयक पास कर दिया है। मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जो भी देश का पैसा लेकर भागे हैं, उन्हें वापस लाया जाएगा और उनकी संपत्ति भी जब्त होगी।' राजनाथ सिंह ने कहा कि जो भी पैसा लेकर भागे हैं, वह इस की जनता का पैसा है।
आर्थिक भगोड़ा अपराधी विधेयक इसी साल जुलाई में संसद में पास हुआ था। इस बिल के मुताबिक, जो भी देश का पैसा लेकर विदेश भागे हैं, उन भगोडों की संपत्ति जब्त होनी चाहिए और कानूनी कार्रवाई के तहत सरकार उन्हें भारत प्रत्यर्पण करेगी। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और शराब व्यापारी विजय माल्या देश के करोड़ो रु लेकर फरार है।
वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास जनहित के कोई मुद्दे नहीं हैं इसलिए वह इस तरह के गैर जरूरी मुद्दे उठा रही है। कांग्रेस सीबीआई के जिस मामले को लेकर हल्ला कर रही है, उसकी जांच हो रही है।
ये भी पढ़ें: तीन साल में देश से खत्म हो जाएगा नक्सलवाद और माओवाद : राजनाथ सिंह












Click it and Unblock the Notifications