VIDEO: तेजस्वी के शपथ ग्रहण में पहुंचीं पत्नी राजश्री, शपथ के बाद कही ये बात
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद आज यानी बुधवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में तेजस्वी यादव के परिवार भी शामिल हुए।
पटना, 10 अगस्त : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद आज यानी बुधवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में तेजस्वी यादव के परिवार भी शामिल हुए। पत्नी राजश्री ने सभी लोगों का धन्यवाद दिया है। तेजस्वी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सभी के लिए बहुत अच्छा हुआ है। सब लोग बहुत खुश हैं। भाई तेज प्रताप यादव ने कहा कि काम करने के लिए सरकार बनाई है। युवाओं की सरकार है।
पीएम मोदी पर साधा निशाना
शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे डाली। सीएम नीतीश ने जेपी नड्डा की विपक्ष को खत्म करने वाले बयान पर निशाना साधते हुए बीजेपी को लगता था कि विपक्ष खत्म हो जाएगा। अब हम भी विपक्ष में हैं। वहीं नीतीश कुमार ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
विपक्ष को करेंगे मजबूत
उन्होंने पीएम मोदी का बिना नाम लेते हुए कहा 2014 में आने वाले 2024 में रहेंगे तब ना। नीतीश ने कहा हम रहें या न रहें वे 2024 में नहीं रहेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार ने 2024 के आम चुनाव के लिए विपक्ष से एकजुट होने की अपील की। विपक्ष का पीएम उम्मीदवार होने सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा वह इसकी दौड़ में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- 8वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश, तेजस्वी डिप्टी सीएम, जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, इन्हें मिल सकती है जगह












Click it and Unblock the Notifications