एनडी तिवारी की पत्नी ने रोहित शेखर की मौत पर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर के निधन के बाद उनकी मां ने बड़ा दावा किया है। रोहित शेखर की मां उज्जवला तिवारी का कहना है कि रोहित की मृत्यु प्राकृतिक है, लेकिन उन्होंने रोहित की मृत्यु के समय के हालात पर संदेह जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि मुझे रोहित शेखर की मृत्यु को लेकर किसी भी तरह का शक नहीं है, लेकिन किन परिस्थितियों की वजह से उसकी मौत हुई है, इसका खुलासा मैं बाद में करूंगी।

ujjawala

बता दें कि दक्षिण दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताया है कि शेखर को उनकी मां और पत्नी साकेत के मैक्स अस्पताल लेकर पहुंची थीं। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रोहित 40 साल के थे। बताया गया है कि उन्‍हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्‍हें पत्नी और मां ने मैक्स अस्पताल लेकर आई थीं। हालांकि किन वजहों से उनकी मौत हुई है, इसकी सही-सही जानकारी नहीं मिल सकी है। रोहित शेखर ने 2008 में दावा किया था कि वह एनडी तिवारी के बेटे हैं, जिसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा था, जहां कोर्ट ने उनका डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया था, जिसके बाद 2014 में एनडी तिवारी ने रोहित को अपना बेटा स्वीकार कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब चार बजे दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर में पर उनकी तबीयत बिगड़ी। उनके हाथ-पांव ठंडे हो गए और नाक से खून निकलने लगा। रोहित की पत्नी और मां अस्पताल लेकर आईं लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। आपको बता दें कि रोहित 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन वह सक्रिय राजनीति में नहीं थे। एनडी तिवारी का 2018 में निधन हो गया था। वह यूपी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके थे, साथ ही वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+