शहीद जवान की पत्नी ने PM मोदी से की अपील, कहा- ईंट का जवाब पत्थर से दीजिए
नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले में शहीद हुए जवान दिनेश गिरि की पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।

शहीद की पत्नी सरिता ने कहा, 'हर बार जब कोई जवान शहीद होता है तो सिर्फ उसका परिवार ही मुसीबतें झेलता है और कोई नहीं।' उन्होंने कहा कि हमलों में मरने वाले जवानों के परिवार पर जो मुसीबत आती है, उसका दर्द वही जानते हैं, बाकी लोग कुछ नहीं कर सकते।
उन्होंने अपने पति की शहादत पर कहा, 'मैं पीएम मोदी से अपील करती हूं, जैसे उन लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, ईंट का जवाब पत्थर से ही देना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications