पत्नी का था किसी और से संबंध, गुस्साए पति ने पूरे परिवार को मार डाला

पुणे के लोनावला क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुणे के लोनावला क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी, पर बेटा मौत के खतरे से बाहर है। यह घटना रविवार की सुबह तड़के लोनावला के पास ओलकाईवाडी के क्रांतीनगर में घटी।

पत्नी का था किसी और से संबंध, गुस्साए पति ने पूरे परिवार को मार डाला

मिली जानकारी के मुताबिक क्रांतीनगर कालानी में बबन धिंदले अपने परिवार के साथ रहता था। बबन को अपनी पत्नी दीपाली के चरित्र पर संदेह था, जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन झगडे हुआ करते थे। बबन को यह बात अंदर ही अंदर खायी जा रही थी उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ नाजायज संबंध है। पत्नी को सबक सिखाने के लिए बबन ने उसको मारने का प्लान बनाया। बबन को इस कदर अपने परिवार से नफरत हो गई थी उसने अपनी पत्नी के साथ-साथ बेटे और बेटी को भी मारने का प्लान बना लिया।

रविवार की सुबह बबन ने अपनी पत्नी दीपाली और बेटी का गला दबाकर मार दिया। उसके बाद अपने बेटे रोहित का भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया, बबन को लगा कि रोहित मर गया है, तो उसने खुद फांसी के लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के पड़ोसियों द्वारा जब उनके घर से किसी भी तरह की हलचल समझ नहीं आयी, तो घर का दरवाजा खटखटाया गया। घटना का संदेह होते ही नागरिकों ने फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस घटना में बबन धिंदले (उम्र 35), दीपाली धिंदले (उम्र 30) और बेटी दीप्ती (उम्र 11) की मौत हो गई है। इस घटना में उनका बेटा रोहित उम्र 9) की भी हत्या का प्रयास किया गया था, पर उसकी जान बच गई है। रोहित को इलाज के लिए अस्पातल में भरती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+