गुजरात से ओवैसी ने साधा CM योगी पर निशाना, कहा- आपको 'अब्बा जान' की जगह 'पिताजी' कहना चाहिए

नई दिल्ली, सितंबर 20। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी की सियासत में 'अब्बा जान' पॉलिटिक्स की एंट्री हो गई है। दरअसल, सीएम योगी के एक बयान से यूपी की राजनीति में 'अब्बा-जान' शब्द की एंट्री हुई है। अब इसका इस्तेमाल सांप्रदायिक्ता के लिए किया जा रहा है। सोमवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आखिर 'अब्बा जान' शब्द का इस्तेमाल क्यों करते हैं, उन्हें तो इसकी बजाए 'पिताजी' कहना चाहिए।

Recommended Video

    Gujarat Election 2022: Asaduddin Owaisi का ऐलान, Gujarat Election लड़ेगी AIMIM | वनइंडिया हिंदी
    asaduddin owaisi

    ओवैसी ने योगी को लिया आड़े हाथ

    असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि वो तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, आखिर वो अब्बा जान क्यों बोल रहे हैं, उन्हें तो पिताजी बोलना चाहिए था, योगी आदित्यनाथ डॉग विजिल पॉलिटिक्स कर रहे हैं। ओवैसी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार आखिर बताती क्यों नहीं है कि प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान कितने लोग बेरोजगार हुए। ओवैसी ने बताया कि यूपी में 33 लाख युवा बेरोजगार हैं, जबकि सरकारी डेटा बताता है कि प्रदेश में बेरोजगारी दर 10 फीसदी है।

    अतीक अहमद से मिलने के लिए अहमदाबाद गए ओवैसी

    आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद अतीक अहमद से मिलने के लिए गुजरात के दौरे पर गए हैं। सोमवार को वो अतीक अहमद से मिलने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें होटल के अंदर ही रोक लिया। पुलिस ने कहा कि उनके पास अतीक अहमद से मिलने की मंजूरी नहीं है, इसलिए उन्हें आगे जाने से रोका गया है। बता दें कि ओवैसी ने इसी महीने के शुरुआत में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को अपनी पार्टी में शामिल कराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+