Women's Equality Day: जानिए कब से और क्यों मनाया जाता है महिला समानता दिवस?

Women's Equality Day: जानिए कब से और क्यों मनाया जाता है महिला समानता दिवस?

नई दिल्ली, 26 अगस्त: महिला समानता दिवस अमेरिका में हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है। महिला समानता दिवस का यह दिन लंबे संघर्ष के बाद 1920 में यूएसए में महिलाओं को आधिकारिक मतदान का अधिकार देने के फैसले को याद दिलाता है। महिलाओं को समान मताधिकार देने के लिए 1920 में अमेरिकी संविधान में उन्नीसवें संशोधन के रूप एक संशोधन किया गया था। 1920 के मध्य तक अमेरिका के 50 राज्यों में से 35 ने महिलाओं के लिए मतदान के अधिकार के लिए कानून के पक्ष में मतदान किया था।

womens equality day

हालांकि कानून को पारित होने के लिए 3/4th यानी 36 वोटों की जरूरत थी। चार राज्यों, कनेक्टिकट, वरमोंट, उत्तरी कैरोलिना और फ्लोरिडा ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव पर विचार करने से इनकार कर दिया था। शेष राज्यों ने संशोधन को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

कैसे पारित हुआ कानून

कानून में संशोधन अब टेनेसी के वोट पर निर्भर था जो अंतत 18 अगस्त, 1920 को संशोधन की पुष्टि करने वाला 36वां राज्य बन गया। लेकिन महिला समानता दिवस इसके छह दिन बाद, 26 अगस्त को चिह्नित किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि भले ही एक संवैधानिक संशोधन की पुष्टि कर दी गई थी लेकिन, यह तब तक आधिकारिक नहीं था जब तक कि इसे विशिष्ट सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रमाणित नहीं किया जाता है जो इस मामले में 26 अगस्त, 1920 को किया गया था।

अमेरिकी विदेश मंत्री बैनब्रिज कोल्बी वह अधिकारी थे जो इस संशोधन को प्रमाणित करने वाले थे। उन्होंने 26 अगस्त, 1920 को वाशिंगटन डीसी में अपने घर से घोषणा पर हस्ताक्षर किए, इसलिए, इस तिथि महिला समानता दिवस मनाया जाने लगा। इसलिए 26 अगस्त 1920 के बाद से अमेरिका में महिला समानता दिवस मनाया जाता है।

महिला समानता दिवस 2022 की थीम

इस वर्ष के महिला समानता दिवस की थीम पिछले वर्ष की तरह ही है। पिछले साल की थीम थी ''hard won'', जो सार्वभौमिक मताधिकार पर केंद्रित थी। इस साल की थीम है- ''hard-won not done''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+