पीएम मोदी से मिलने की ओबामा की ख्वाहिश, जून में होगी एक और मीटिंग!
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरे कार्याकाल का अंतिम दौर है और ऐसे में वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी एक और द्विपक्षीय मुलाकात हो। जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक हो सकता है कि पीएम मोदी राष्ट्रपति ओबामा से मिलने के लिए जून में अमेरिका जा सकते हैं।

ओबामा न सिर्फ पीएम मोदी बल्कि दुनिया के कुछ और नेताओं से मुलाकात करना चाहते हैं। अगले वर्ष आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति ओबामा का कार्यकाल खत्म होगा लेकिन इस वर्ष नवंबर में चुनावों के साथ ही अमेरिका को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।
पाक और चीन के लिए भारत और अमेरिका की रणनीति
अमेरिकी अधिकारियों की ओर से भारत के सामने ऐसी इच्छा जताई गई है और जून के शुरुआत में पीएम मोदी व्हाइट हाउस जा सकते हैं।
हालांकि अभी तक उनके दौरे की कोई तारीख तय नहीं है। आपको बता दें कि पीएम मोदी 31 मार्च से एक अप्रैल तक वाशिंगटन में चली न्यूक्लिय समिट में हिस्सा लेकर लौटे हैं।
मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी तीन बार अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं। ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन में डिफेंस सेक्रेटरी एश्टन कार्टर इन दिनों भारत के दौरे पर हैं।
ऐसे में अगर पीएम मोदी अमेरिका जाते हैं तो यह निश्चित तौर पर एक अहम पड़ाव हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications