'मैं PM नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं', लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद शरद पवार ने क्यों कहा ऐसा?
Sharad Pawar News: महा विकास अघाड़ी (MVA) के नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे और पृथ्वीराज चव्हाण ने शनिवार (15 जून) को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य में गठबंधन का समर्थन करने के लिए देश की जनता का आभार जताया है।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी कहा है। हालांकि शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर ये तंज करते हुए कहा है।

ये भी पढ़ें- मोदी 3.0 में अजित पवार की NCP को कैबिनेट पद क्यों नहीं मिला? फडणवीस के बाद खुद प्रफुल्ल पटेल ने तोड़ी चुप्पी
शरद पवार ने PM मोदी को क्यों कहा धन्यवाद?
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने जहां भी रोड शो और रैलियां कीं, MVA ने उन जगहों पर जीत दर्ज की है।
शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "जहां भी प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) का रोड शो और रैली हुई, हमने जीत हासिल की। इसलिए मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना अपना कर्तव्य समझता हूं। हम हमारे गठबंधन के लिए राजनीतिक माहौल बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।''
Mumbai | NCP-SCP chief Sharad Pawar says, "Wherever the Prime Minister's roadshow and rally took place, we won. That is why I consider it my duty to thank the Prime Minister." pic.twitter.com/kkZygaTuY9
— ANI (@ANI) June 15, 2024
ये भी पढ़ें- Maharashtra Chunav Result 2024: ठाकरे-पवार की जोड़ी हिट, कांग्रेस बनी किंग मेकर, NDA का बुरा हाल!
उद्धव ठाकरे ने यूट्यूब चैनलों को किया धन्यवाद
उद्धव ठाकरे ने हाल ही में लोकसभा चुनावों के दौरान योगदान देने वाले कई यूट्यूब चैनलों को भी धन्यवाद दिया है। भाजपा के इस आरोप के जवाब में कि चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ एमवीए द्वारा एक फर्जी नैरेटिव बनाई गई थी...? इसपर उद्धव ठाकरे ने पूछा, "मोदी ने क्या नैरेटिव बनाई थी? मंगलसूत्र की कहानी के बारे में क्या? क्या यह सही थी?"
उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा, "जो लोग मुझे छोड़कर चले गए, उन्हें पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि गठबंधन में कोई बड़ा या छोटा भाई नहीं है। उन्होंने कहा, "हम प्रत्येक विधानसभा सीट पर विचार करके सीट बंटवारे पर फैसला लेंगे। हमारी प्रारंभिक चर्चा पहले ही हो चुकी है।"
बता दें कि महाराष्ट्र उन तीन राज्यों में से एक था, जिसने लोक सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को सबसे बड़ा झटका दिया है। भाजपा को यहां सिर्फ 9 सीटें और शिंदे वाली शिवसेना को 7 सीटें मिली थीं। भाजपा 2019 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में 23 सीटों पर जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications