मोदी 3.0 में अजित पवार की NCP को कैबिनेट पद क्यों नहीं मिला? फडणवीस के बाद खुद प्रफुल्ल पटेल ने तोड़ी चुप्पी
Modi New Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार की सरकार में गठबंधन के सहयोगी दल एनसीपी को मंत्री पद नहीं मिला है। सहयोगी दलों पर निर्भर भाजपा सरकार में आखिर अजित पवार की पार्टी को कैबिनेट पद क्यों नहीं मिला? इसके पीछे की कहानी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और खुद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताई है।
दरअसल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने से पहले रविवार को कहा कि अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को राज्य मंत्री का पद ऑफर किया गया था, लेकिन पार्टी कैबिनेट रैंक पर जोर दे रही है।

देवेंद्र फडणवीस का बयान
देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि एनसीपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन चार सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से सिर्फ एक पर जीत हासिल की है, इसलिए उसे राज्य मंत्री का पद ऑफर किया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि "एनसीपी को सरकार की ओर से एक सीट- स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री का पद ऑफर किया गया था।"
इसी के साथ एनसीपी के नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल का हिस्सा क्यों नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी ओर से प्रफुल्ल पटेल का नाम फाइनल हो चुका है और वे पहले से ही मंत्री हैं। इसलिए वे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री का पद नहीं संभाल पाएंगे।"
जानिए खुद प्रफुल्ल पटेल ने क्या कहा?
वहीं पत्रकारों से बात करते हुए खुद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "कल रात, हमें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के बारे में सूचना मिली, लेकिन मैं स्वयं भारत सरकार का कैबिनेट मंत्री पहले रह चुका हूं। इसलिए यह मेरे लिए एक डिमोशन होगा। हमें खुशी है कि उन्होंने हमें सूचना दी, लेकिन मेरे लिए यह पद लेना थोड़ा कठिन है, जो अटकलें लगाई जा रही हैं वह गलत हैं, कोई मतभेद नहीं है।"
बता दें कि महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों में से महायुति ने 17 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस के महाविकास अघाड़ी ने 30 सीटें जीतीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications