हार्ट अटैक से बचने का क्या है 3S और 4M फॉर्मूला ,कैसे बर्थडे पर खास तोहफे से रखें दिल का ख्याल

हार्ट अटैक से बचने का क्या है 3S और 4M फॉर्मूला कैसे बर्थडे पर खास तोहफाे से रखें दिल का ख्याल

नई दिल्ली, 5 सितंबर। टीवी और बॉलीवुड के यंग सितारे सिद्धार्थ शुक्ला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई। यंग और फिटनेस को लेकर अलर्ट रहने वाले सिद्धार्थ हार्ट अटैक की वजह से दुनिया छोड़कर चल बसे। सिद्धार्थ की मौत के बाद एक सवाल लोगों के मन में उठने लगा कि आखिर यंग और फिट लोग कैसे दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक का शिकार बन रहे हैं। हमने इस बारे में एम्स, पटना के इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार से बात की।

 Why risk of heart attack increasing in youth, know symptoms of heart attack and how to prevent heart attack,know what AIIMS Suggest

वनइंडिया के साथ खास बातचीत के दौरान डॉ अनिल कुमार से कई अहम पहलुओं पर बात की और युवाओं में लगातार बढ़ रहे दिल की बीमारी की वजह बताई। डॉ अनिल ने बताया कि 3 S फैक्टर के कारण युवाओं में हार्ट अटैक और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। 3 S का मतलब Smoking( धुम्रपान), Stress( तनाव) और Sleeplessness (अनिद्रा) के कारण यंग और फिट लोगों में हार्ट अटैक और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। डॉक्टर अनिल के मुताबिक आधुनिक लाइफस्टाइल और लोगों के खानपान में अनियमितता के कारण दिल की बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।

बर्थडे पर खुद को दे खास तोहफा

डॉक्टर अनिल के मुताबिक लोगों को हार्ट अटैक और दिल की बीमारी की एक बड़ी वजह अनुवांशिकता भी है। अगर परिवार में किसी को हार्ट अटैक या दिल की बीमारी है तो बच्चों में इसकी संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में उन लोगों को समय समय पर अपनी मेडिकल जांच करवाते रहना चाहिए। डॉक्टर का सुझाव रहा कि ऐसे लोगों को अपने जन्मदिन पर हर साल खुद को एक मेडिकल टेस्ट का तोहफा देना चाहिए और कॉलेस्ट्रॉस, बल्ड शुगर, बीपी, ईईसी, जैसे जरूरी जांच करवाना चाहिए। डॉ अनिल के मुताबिक जिन लोगों का वजन ज्यादा उनमें हार्ट अटैक और दिल का दौरा पड़ने की संभावना भी ज्यादा होती है। वहीं बीत कुछ दिनों में देखने को मिला है कि महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा अधिक बढ़ गया है। उम्र क साथ दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

4 M से दूर रहकर स्वस्थ रख सकते हैं अपना दिल

डॉक्टर के मुताबिक लोगों को अपनी 4 एम को कम करना चाहिए। 4M का मलतब मलाई, मक्खन, मटन और मिठाई। इन चीजों को कम कर आप अपने वजन, कॉलेस्ट्रॉल को कम कम कर सकते हैं। डॉक्टर के मुताबिक अगर इन 4एम को अपने जीवन में कम कर लें तो दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। वहीं उन्होंने बताया कि सीमित खानपान और व्यायाम स हम अपने आपको फिट और दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। लोगों को नियमित रूप से कम से कम 40 मिनट का वॉक करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+