आखिर ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ पनीर बटर मसाला, वजह जान शशि थरूर भी नहीं रोक पाए खुद को कमेंट करने से
आखिर ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ पनीर बटर मसाला, वजह जान शशि थरूर भी नहीं रोक पाए खुद को कमेंट करने से
नई दिल्ली, 21 जुलाई: दही, पनीर, मसाला आदि जैसे पैकेज्ड फूड, जो दैनिक क उपयोग की खाद्य वस्तुएं हैं, उसपर अभी हाल ही में 5 फीसदी जीएसटी लगाया गया है। इसी बीच ट्विटर पर हैशटैग पनीर बटर मसाला (paneer butter masala) ट्रेंड कर रहा है। पनीर बटर मसाला पर एक गणित का सवाल बनाया गया है, जिसपर हजारों ट्विटर यूजर ने कमेंट किया है। यहां तक कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर भी खुद को इस मुद्दे पर कमेंट करने से नहीं रोक पाए हैं। शशि थरूर ने भी 'पनीर बटर मसाला' को लेकर ट्वीट किया है।

थरूर बोले- 'पता नहीं किसने ये whatsapp फारर्वड...'
शशि थरूर ने गुरुवार (21 जुलाई) की सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, '' मुझे पता नहीं सोशल मीडिया ये ब्रिलिएंट आइडिया लेकर कौन आया है...लेकिन ये एक शानदार व्हाट्सएप फॉरवर्ड है....क्योंकि जीएसटी को लेकर इससे बढ़िया तंज और जोक्स मैंने नहीं देखे।''

पनीर बटर मसाला क्यों कर रहा है ट्रेंड
बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में दैनिक उपयोग में आने वाली खाद्य पदार्थों पर 5% जीएसटी लगाया है। ये जीएसटी वैसे खाद्य पदार्थों पर लगे हैं, जो पैकेज्ड फूड हैं। जैसे पैकेज्ड पनीर, दही, मसाला इत्यादी। पांच फीसदी जीएसटी बढ़ने पर राजनीतिक उठापटक जारी है। विपक्ष ने इसका खूब विरोध किया है। इसी बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे एक गणित का सवाल ही बना दिया। सोशल मीडिया यूजर लिख रहे हैं, '' यदि पनीर पर जीएसटी 5% है, मक्खन 12% है और मसाला 5% है, तो पनीर मक्खन पर जीएसटी क्या होगा....बताइए।''

'मैंने तो पनीर बटर मसाला खाना ही छोड़ दिया...'
पनीर बटर मसाला हैशटैग के साथ कई ट्विटर यूडर ने लिखा है कि हमने तो पनीर बटर मसाला खाना ही छोड़ दिया है। एक यूजर ने लिखा, ''मैं लोगों को ये बताना चाहती हूं कि मैंने पनीर बटर मसाला खाना छोड़ दिया है। इसलिए मुझे पनीर बटर मसाला खरीदने का नोटिफिकेश ना भेजा करें।'' एक अन्य यूजर ने लिखा,'' मैं तो अब पनीर बटर मसाला खा नहीं सकता, मेरी तो उतीन हैसियत ही नहीं है।''

पनीर बटर मसाला हैशटैग के साथ वायरल हुए कई मीम्स
पनीर बटर मसाला हैशटैग के साथ कई ट्विटर यूजर ने मीम्स भी बनाए हैं, जो अब वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भई, जीएसटी की चिंता मत करो, एक ही लाइफ है, थोड़ा महंगा ही सही, पनीर बटर मसाला खा लिया करना।'' कई लोगों ने आलिया भट्ट के फिल्म राजी के बने मीम्स पर भी रिएक्ट किया है। फिल्म थ्री ईडियट्स का पनीर वाले सीन्स के भी बहुत मीम बन रहे हैं।

क्या गरीबों को पैकेज्ड फूड खाने का कोई हक नहीं...?
कांग्रेस ने बुधवार को एक बयान जारी कर सरकार को 5% जीएसटी लगाने को लेकर लिए फटकार लगाई और कहा कि निर्णय एकमत नहीं था और राज्य के वित्त मंत्रियों के साथ कोई चर्चा नहीं हुई थी। कांग्रेस ने कहा, "गरीब उपभोक्ताओं को पहले से पैक और लेबल वाले सामान खरीदने की इच्छा क्यों नहीं रखनी चाहिए? क्या गरीबों को पैकेज्ड फूड खाने का कोई हक नहीं? मोदी सरकार स्वच्छता से पैक किए गए सामान खरीदने की गरीबों की आकांक्षा और इच्छा को दबा रही है।''












Click it and Unblock the Notifications