क्यों 2.75 लाख भारतीयों को सता रहा है अफेयर के खुलासे का डर ?
नयी दिल्ली। शादी के बाद अफेयर होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर शादीशुदा लोग अफेयर के चक्कर में पड़ जाते है। वो बदनामी के डर से अपने इस अफेयर को छुपा कर रखते है, लेकिन अब 2.75 लाख से ज्यादा भारतीयों को अपने अफेयर के खुलासे का डर सताने लगा है।

दरअसल ऑनलाइन डेटिंग साइट 'ऐशले मेडिसन' हैक होने से तकरीबन 2.75 लाख भारतीयों को अपने अफेयर का डर सता रहा है। जानकारी के मुताबिक इस साइट पर लगभग पौने तीन लाख से ज्यादा भारतीयों के अकाउंट थे। ऐसे में अब उन्हें अपने अफेयर के खुलासे का डर सताने लगा है। आपको बता दें कि 'ऐशले मेडिसन' ऐसी वेबसाइट है जो लोगों को शादी के बाद पार्टनर तलाश करने में मदद करती है।
अब इस वेबसाइट को एक हैकर्स ग्रुप ने हैक कर लिया है और धमकी दी है जब तक इसे बंद नहीं किया जाता वो इसके यूजर्स की पर्सनल प्रोफाइल और क्रेडिट कार्ड की जानकारी जारी करते रहेंगे। ऐसे में अब इन भारतीयों को अपने लव अफेयर के खुलासे का डर सता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications