Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने क्यों नहीं की शादी? परिवार में कौन-कौन? क्या है जाति? ‘दीदी’ की जिंदगी के राज
Mamata Banerjee Birthday Lesser known Facts: पश्चिम बंगाल की राजनीति में अगर किसी एक चेहरे ने सबसे ज्यादा पहचान बनाई है, तो वह हैं ममता बनर्जी। 5 जनवरी 2026 को ममता बनर्जी ने अपना 71वां जन्मदिन मनाया था। बंगाल में होने वाले विधानसभा के बीच राजनीति की मिसाल बन चुकीं 'दीदी' को लेकर लोगों के मन में आज भी कई सवाल हैं।
सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि ममता बनर्जी ने शादी क्यों नहीं की? उनका परिवार कौन-कौन है? उनकी जाति क्या है? और आखिर वह नेता कैसे बनीं, जिन्होंने तीन दशक तक वाम मोर्चे के किले को ढहा दिया। चलिए जानते हैं ममता बनर्जी की जिंदगी से जुड़े हर उस पहलू के बारे में, जिसे लोग जानना चाहते हैं।

🟡 क्यों नहीं की ममता बनर्जी ने शादी? (Why Mamata Banerjee Not Married?)
ममता बनर्जी ने कभी शादी नहीं की और न ही उनके कोई बच्चे हैं। यह फैसला उन्होंने मजबूरी में नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिया। खुद ममता बनर्जी कई बार साफ कर चुकी हैं कि उन्होंने राजनीति और समाज सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने का फैसला लिया।
जब ममता बनर्जी सिर्फ 17 साल की थीं, तभी उनके पिता प्रोमिलेश्वर बनर्जी का निधन हो गया। परिवार की जिम्मेदारी अचानक उनके कंधों पर आ गई। उसी दौर में बंगाल की राजनीति में सीपीआईएम के खिलाफ संघर्ष भी तेज था। ममता बनर्जी ने महसूस किया कि शादी और पारिवारिक बंधन उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता में बाधा बन सकते हैं। इसलिए उन्होंने अकेले रहकर जनता के लिए काम करने का रास्ता चुना।
उनकी वैवाहिक स्थिति को लेकर समय-समय पर राजनीतिक तंज और अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन रिकॉर्ड और चुनावी हलफनामों में ममता बनर्जी ने खुद को अविवाहित ही बताया है।
🟡 ममता बनर्जी का परिवार: कौन-कौन हैं 'दीदी' के अपने? (Mamata Banerjee Family)
ममता बनर्जी एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार में पली-बढ़ीं। परिवार बड़ा था और जिम्मेदारियां भी कम नहीं थीं।
- पिता: प्रोमिलेश्वर बनर्जी, स्वतंत्रता सेनानी, जिनका निधन ममता के किशोरावस्था (जब 17 साल) में ही हो गया।
- माता: गायत्री बनर्जी, जिनका निधन 2011 के अंत में हुआ।
- भाई-बहन: ममता बनर्जी छह भाइयों और दो बहनों के साथ बड़ी हुईं। सबसे बड़ी होने के कारण परिवार संभालने की जिम्मेदारी उन्हीं पर आई।
हालांकि ममता बनर्जी खुद शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उनके कई रिश्तेदार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हुए।
- अभिषेक बनर्जी (भतीजे): टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद। उन्हें ममता बनर्जी का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है।
- डॉ काकोली घोष दस्तीदार (भतीजी): बारासात से लोकसभा सांसद।
- काजरी बनर्जी (भाभी): कोलकाता नगर निगम की पार्षद।
- स्वपन 'बाबुन' बनर्जी और कार्तिक बनर्जी (भाई): दोनों कई बार पार्टी लाइन से अलग बयान देने को लेकर चर्चा में रहे।
🟡 ममता बनर्जी की जाति क्या है? (Mamata Banerjee caste)
ममता बनर्जी बंगाली ब्राह्मण समुदाय से आती हैं। हालांकि उन्होंने कभी अपनी राजनीति को जाति आधारित नहीं बनाया। उनकी राजनीति का केंद्र हमेशा जनता, आंदोलन और मुद्दे रहे हैं।
🟡 Mamata Banerjee Lesser known Facts: जानें ममता बनर्जी के बारे में?
ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकाता में हुआ। उन्होंने जोगमाया देवी कॉलेज से इतिहास में स्नातक और कलकत्ता विश्वविद्यालय से इस्लामिक इतिहास में परास्नातक किया। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। 1970 के दशक में वह यूथ कांग्रेस से जुड़ीं और अपनी आक्रामक शैली के कारण तेजी से पहचान बनाई।
सोमनाथ चटर्जी को हराकर बनाई पहचान: 1984 में मात्र 29 साल की उम्र में ममता बनर्जी ने जादवपुर सीट से दिग्गज वाम नेता और लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी को हराकर देशभर का ध्यान खींचा।
TMC की स्थापना और वाम किले का पतन: कांग्रेस से अलग होकर ममता बनर्जी ने 1 जनवरी 1998 को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलनों के जरिए वाम सरकार के खिलाफ जनभावना तैयार की। 2011 में उन्होंने इतिहास रचते हुए 34 साल पुरानी वाम सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया और पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।
सबसे लंबी महिला मुख्यमंत्री बनने की दहलीज पर: मई 2026 तक पद पर बने रहने पर ममता बनर्जी, शीला दीक्षित को पीछे छोड़ते हुए देश की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाली महिला नेता बन जाएंगी।
सादगी, पेंटिंग और 'मुरी-तेलेभाजा' वाली मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। सफेद ढानियाखाली साड़ी, चप्पल, साधारण घर, सार्वजनिक परिवहन और सादा खाना उनकी पहचान है। उन्हें मुरी-तेलेभाजा, लंबी सैर, पेंटिंग और कविता लिखना बेहद पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications