मरियम नवाज से मुलाकात, 2 महीने में पाक-चीन की यात्रा, ज्योति मल्होत्रा पर क्यों हुआ शक, 5 प्वाइंट में समझे
Spy YouTuber Jyoti Malhotra: हरियाणा की ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसपी हिसार शशांक कुमार सावन ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अपने एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए भर्ती कर रही हैं। ज्योति मल्होत्रा ने 2023 में नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया, जहां उसकी मुलाकात दूतावास अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई। इसके बाद ज्योति ने पाकिस्तान की यात्रा की और वहां की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में आई।
जांच में यह भी सामने आया है कि ज्योति मल्होत्रा ने व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए संवेदनशील जानकारी साझा की। पुलिस ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों द्वारा एक "एसेट" के रूप में तैयार किया जा रहा था।, वह अन्य यूट्यूब इन्फ्लुएंसर्स के संपर्क में थीं, जो भी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में हो सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर ज्योति मल्होत्रा भारत के सुरक्षा एजेंसियों के शक के दायरे में कैसे आई?

जब आप ज्योति के ''Travel with JO'' यूट्यूब चैनल पर जाएंगे तो वो आपको एक आम ब्लॉगर लगेंगी...फिर ऐसा क्या हुआ कि...पुलिस और अधिकारियों के रडार पर आ गईं। तो चलिए आपको समझाते हैं कि आखिर ज्योति मल्होत्रा पर क्यों हुआ सुरक्षा एजेंसियों को शक?
🔴 1. ज्योति मल्होत्रा का 2024 में 2 महीने के भीतर पाकिस्तान और चीन की यात्रा करना
ज्योति मल्होत्रा सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर तब आईं, जब उन्होंने साल 2024 में 2 महीने के अंदर पहले पाकिस्तान फिर चीन की यात्रा की। इसके वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर भी मौजूद हैं। ज्योति मल्होत्रा 2023 में भी पाकिस्तान जा चुकी हैं। ज्योति 17 अप्रैल 2024 को पाकिस्तान एक महीने की यात्रा पर गई थी। 15 मई 2024 तक वो पाकिस्तान में रही। भारत आने के 25 दिन बाद 10 जून 2024 को वो चीन की यात्रा के लिए निकल जाती हैं। 9 जुलाई 2024 तक चीन में रहने के बाद वहां से सीधे 10 जुलाई को नेपाल के लिए निकल जाती हैं।
🔴 2. ज्योति मल्होत्रा के इनकम और खर्च मेल नहीं खाते
हिसार पुलिस ने खुलासा किया कि ज्योति मल्होत्रा के इनकम सोर्स उनकी यात्रा गतिविधियों से मेल नहीं खाते है। यानी ज्योति की उतनी कमाई ही नहीं है...जितना वो खर्च कर रही है। जिस तरह से वो लग्जरी लाइफ जीती है, बिजनेस क्लॉस में ट्रैवल करती है, पाकिस्तान में पुलिस सिक्योरिटी के बीच घूमती है... वो उनको शक के दायरे में ला रहा था। ज्योति फिलहाल कोई नौकरी नहीं करती। हिसार में 55 गज का उसका घर है। फिर उसकी इन देशों में घूमने का खर्च आखिर कौन उठता है? ये सवाल जांच एजेंसियों को परेशान कर रहा था।
🔴 3. पाकिस्तान के पंजाब की CM मरियम नवाज से ज्योति का मिलना
ज्योति मल्होत्रा, जब करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान गई तो वहां पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ से मिलीं। इतना ही नहीं वहां उनका इंटरव्यू भी किया। अब यहां सोचने वाली बात ये है कि भारत की आम ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर की पहुंच पाकिस्तानी पंजाब की CM मरियम नवाज शरीफ तक कैसे पहुंची।
🔴 4. ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तानी दूतावास की पार्टी में गेस्ट बनना
साल 2024 में ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुई थी। ज्योति मल्होत्रा ने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में ज्योति पाकिस्तानी अधिकारी अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ बात करते भी दिख रही हैं। पाकिस्तानी दूतावास की पार्टी में ज्योति मल्होत्रा का गेस्ट बनना...और दानिश के साथ उसका फ्रेंडली होने...जांच एजेंसियों को काफी वक्त से खटक रहा था।
🔴 5. ज्योति मल्होत्रा को आसानी से वीजा मिलना
जांच एजेंसियों को शक तब भी हुआ, जब ज्योति मल्होत्रा को आसानी से पाकिस्तान और चीन का वीजा मिल गया। पाकिस्तान औप चीन दोनों देशों के संबंध अच्छे हैं। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को ही सपोर्ट किया। 2023 में पहले ज्योति को पाकिस्तान का 10 दिन का वीजा मिला। उसके बाद अप्रैल 2024 में पाकिस्तान जाने के लिए एक महीने का वीजा। फिर उसके तुरंत बाद चीन का वीजा मिल गया।
🔴 6 पाकिस्तान में ज्योति को VIP ट्रीटमेंट मिलना
हिसार पुलिस की पूछताछ में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कबूल किया है कि उसे पाकिस्तान में वीआईपी जैसा ट्रीटमेंट मिलता था। ऐसा इसलिए होता था क्योंकि ज्योति पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी दानिश और वहां की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी। ज्योति पाकिस्तान में एक हाई-प्रोफाइल महिला की तरह बिना रोक-टोक के घूमती थी।
आमतौर पर जब कोई भारतीय नागरिक पाकिस्तान जाता है, तो उसकी गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियां नजर रखती हैं और वह केवल वीजा में निर्धारित जगहों पर ही जा सकता है। लेकिन ज्योति को इस नियम से अलग रखा गया था। वह पाकिस्तान में हाई-प्रोफाइल पार्टियों में हिस्सा लेती थी, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से भी हुई। इतना ही नहीं, पाकिस्तान में उसकी आवाजाही के लिए वहां की पुलिस की ओर से सुरक्षा भी मुहैया कराई जाती थी।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी












Click it and Unblock the Notifications