'सोनिया गांधी ने सुपर PM की तरह काम किया है', आखिर किस बात पर भड़की निर्मला सीतारमण, क्यों कहा ऐसा?
Nirmala Sitharaman Sonia Gandhi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने एक 'सुपर प्रधानमंत्री' के तौर पर काम किया है। जिसकी वजह से यूपीए शासन के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में कई समस्याएं हुईं। यूपीए में आर्थिक संकट' आने की वजह भी यही थीं।
लोकसभा में भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र पर बहस के जवाब में निर्मला सीतारमण ने 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए और उसके बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की अर्थव्यवस्था की तुलना की।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि पेपर में कोई भी आधारहीन आरोप नहीं है और इसमें जिन-जिन बातों का जिक्र किया गया है, सभी चीजें सबूतों पर आधारित हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीए सरकार का शासन "दिशाहीन और नेतृत्वहीन" था।
सीतारमण ने पूछा, "यूपीए के कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार से प्रेरित 10 साल की सरकार के केंद्र में नेतृत्व था। यूपीए के दौरान केंद्रीय समस्या एक दिशाहीन और नेतृत्वहीन सरकार थी। सोनिया गांधी ने अध्यक्ष के रूप में 'सुपर प्रधानमंत्री' के रूप में काम किया। एनएसी के पास गैर-जिम्मेदार और असंवैधानिक शक्तियां थीं। मंजूरी के लिए फाइलें ऐसी गैर-जिम्मेदार और जवाबदेह संस्था के पास क्यों गईं?"
राहुल गांधी पर भी निर्मला सीतारमण ने साधा निशाना
निर्मला सीतारमण ने 2013 की एक घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। निर्मला सीतारमण ने कहा, 'राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह सरकार के एक प्रस्तावित अध्यादेश को 'फाड़ दिया' था। राहुल गांधी एक अहंकारी नेता हैं
निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने और परियोजनाओं के लिए पर्यावरण मंजूरी में देरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा नेतृत्व की विफलता के कारण हुआ है।
निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि यूपीए सरकार के तहत "रक्षा क्षेत्र में घोर कुप्रबंधन" था और इसका सबसे बड़ा उदाहरण 3,600 करोड़ रुपये का अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला था।












Click it and Unblock the Notifications