आमिर खान के तलाक की खबर सामने आते ही ट्रेंड होने लगीं फातिमा सना सेख, अफेयर की थी चर्चा

आमिर खान के तलाक की खबर सामने आते ही ट्रेंड होने लगीं फातिमा सना सेख, अफेयर की थी चर्चा

मुंबई, 03 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 सालों बाद तलाक ले लिया है। आमिर और किरण राव ने शनिवार (03 जुलाई) को जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि दोनों ने तलाक ले लिया है लेकिन अपने बेटे आजाद राव खान के लिए वो एक को-पैरेंट रहेंगे। वहीं दोनों ने कहा है कि प्रोफेशनली भी दोनों एक साथ काम करेंगे। आमिर औ किरण ने 2005 में शादी की थी। आमिर खान और किरण राव की तलाक की खबर सामने आते ही ट्विटर पर एक्ट्रेस फातिमा सना सेख ट्रेंड होने लगी हैं। फिल्म दंगल में आमिर खान और फातिमा सना सेख ने साथ में काम किया था। फातिमा सना सेख और आमिर खान की अफेयर की खबरें कुछ सालों पहले खूब चर्चा में थी।

आमिर और किरण की तलाक की वजह फातिमा तो नहीं?

आमिर और किरण की तलाक की वजह फातिमा तो नहीं?

अब जब आमिर ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से भी तलाक ले लिया है तो ट्विटर पर सैकड़ों यूजर ने लिखा है कि आमिर खान और किरण राव की तलाक की वजह फातिमा सना सेख हो सकती हैं, क्योंकि दोनों की अफेयर की खबरें रिपोर्ट की जाती थी। ट्विटर पर हैशटैग #AamirKhan और #Fatima के साथ कई यूजर ने लिखा है दोनों के बीच का अफेयर तलाक की वजह हो सकती है। ट्रेंड के साथ फातिमा सना शेख के कई मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि आमिर और किरण ने अपने बयान में कहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का और शादी खत्म करने का फैसला किया है।

Recommended Video

    Aamir Khan Kiran Rao Divorce: शादी के 15 साल बाद तलाक का ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    2016 से 2019 तक आमिर-फातिमा के अफेयर की थी चर्चा

    2016 से 2019 तक आमिर-फातिमा के अफेयर की थी चर्चा

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान और फातिमा सना शेख के कथित अफेयर की अफवाहें 2016 से 2019 के बीच काफी चर्चा में थीं। इंटरनेट पर दोनों की कई तस्वीरें इन कुछ सालों के दौरान वायरल हुई थी। दोनों को एक-दूसरे के साथ कई बार मुंबई में स्पॉट भी किया गया था। 2016 में ही आमिर खान और उनकी दंगल की को-स्टाफ फातिमा सना शेख की डेटिंग अफवाहों की बात सामने आने लगी थी।

    फातिमा को फिल्म में लेने के लिए आमिर ने आदित्य चोपड़ा से की थी सिफारिश

    फातिमा को फिल्म में लेने के लिए आमिर ने आदित्य चोपड़ा से की थी सिफारिश

    आमिर खान और फातिमा सना शेख की अफेयर की अफवाहे तब तेज हो गई थीं जब आमिर खान ने फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए आदित्य चोपड़ा को फातिमा का नाम सजेस्ट किया था। आमिर खान ने आदित्य चोपड़ा से फिल्म में फातिमा सना सेख को कास्ट करने की सिफारिश की थी। हालांकि इस खबर के सामने आते ही किरण राव ने बयान जारी कर कहा था कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में फातिमा को कास्ट करने का फैसला अकेले आमिर खान का नहीं था।

    फातिमा ने आमिर के साथ अफेयर पर कही थी ये बात

    फातिमा ने आमिर के साथ अफेयर पर कही थी ये बात

    आमिर खान ने कभी भी फातिमा को डेट करने की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन फातिमा सना सेख ने 2018 में इस मामले पर चुप्पी तोड़ी थी और अफेयर की अफवाह पर प्रतिक्रिया दी थी।

    फातिमा ने कहा था, "मुझे बहुत ज्यादा बुरा लगा है...क्योंकि मैंने कभी भी इतने बड़े स्तर पर इस तरह की किसी भी चीज का सामना नहीं किया है। ना ही कभी भी इस तरह की बात को लेकर मैं ट्रोल की गई हूं। एक अजनबियों का झुंड, जिसे मैं जानती नहीं हूं, मिली नहीं हूं...मेरे बारे में बातें लिख रहे हैं, वे यह भी नहीं जानते कि क्या इसमें कोई सच्चाई है। लोग उन बातों को पढ़कर मेरे बारे में अपनी राय बना रहे हैं कि मैं एक अच्छी इंसान नहीं हूं। अगर आपको सच जानना है तो मेरे पास आइए, मैं बताती हूं।''

    फातिमा ने कहा था-अगर मैं गलत हूं तो...

    फातिमा ने कहा था-अगर मैं गलत हूं तो...

    फातिमा 2018 में इन अफवाहों से घिरी हुई थी कि उनकी वजह से आमिर खान और किरण राव के रिश्ते में दराद पैदा हो गई है। इस सवाल के जवाब में फातिमा ने कहा था, ''ये सारी बातें मुझे परेशान करती हैं...क्योंकि मैं नहीं चाहती कि लोग गलत चीजों को मानें। अगर मैं असलियत में हरामी हूं तो लोगों को मेरी असलियत देखनी चाहिए। लेकिन अगर मैं नहीं हूं, तो मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे एक बुरा इंसान के तौर पर देखें।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+