दिशा परमार से फैंस ने पूछा आप सिंदूर क्यों नहीं लगाती? जानिए अभिनेत्री ने क्या दिया जवाब

मुंबई, 29 जुलाई। सिंगर राहुल वैद्य और टीवी अभिनेत्री दिशा परमार इन दिनों सोशल मीडिया के हॉट टॉपिक्स में से एक हैं। हाल ही में पति-पत्नी बनने वाले राहुल-दिशा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल-दिशा अपने फैंस के साथ लाइव चैट कर रहे हैं। इस चैट के दौरान दिशा से फैंस कुछ ऐसा प्रश्न करते हैं, जिसे सुनकर पहले तो राहुल-दिशा हैरान रह जाते हैं लेकिन बाद में दिशा ऐसा जवाब देती है, जिसे सुनकर हर कोई लाजवाब हो जाता है।

दिशा परमार से फैंस ने पूछा आप सिंदूर क्यों नहीं लगाती?

दिशा परमार से फैंस ने पूछा आप सिंदूर क्यों नहीं लगाती?

दरअसल लाइव चैट के दौरान राहुल-दिशा मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे, इसी बीच एक फैन पूछते हैं कि दिशा आपने सिंदूर क्यों नहीं लगाया? , जिस पर राहुल भी दिशा की मांग पर गौर करते हुए बोलते हैं कि अरे बताओ कि तुमने सिंदूर क्यों नहीं लगाया? , जिस पर दिशा राहुल की ओर इशारा करते हुए बोलती हैं कि ' अरे इन्होंने लगाया ही नहीं? '

 'देखिए मैंने इसे तो पहना हुआ है'

'देखिए मैंने इसे तो पहना हुआ है'

इन्होंने तो वादा किया था लेकिन ये खुद ही भूल गए। हालांकि इसके बाद वो फिर अपने हाथ का लाल चुड़ा दिखाते हुए कहती हैं कि देखिए मैंने इसे तो पहना हुआ है।' बता दें कि चूड़ा और सिंदूर सुहागन की निशानियां कही जाती हैं। दिशा और राहुल के इस चैट शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों के लिए लोगों ने काफी अच्छे-अच्छे कमेंट भी कर डाले हैं।

स्टार प्लस की 'पंखुड़ी' के रूप में पहचानते हैं

स्टार प्लस की 'पंखुड़ी' के रूप में पहचानते हैं

मालूम हो कि 11 नवंबर 1994 को दिल्ली में जन्मी दिशा परमार को लोग स्टार प्लस की 'पंखुड़ी' के रूप में पहचानते हैं। वो एक्टिंग से पहले मॉडलिंग किया करती थीं। उन्होंने 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा ' से अपने टीवी एक्टिंग की शुरुआत की थी और रातों-रात वो लोगों के दिलों की रानी बन गईं। इसके बाद उन्होंने 'कोई अपना सा' शो में नजर आई और वो बहुत सारे एड फिल्में भी कर चुकी हैं।

कौन हैं राहुल सिंगर राहुल वैद्य ?

सिंगर राहुल वैद्य, का जन्म 23 सितम्बर 1987 को नागपुर में हुआ था। वो 'इंडियन आइडल 1' के पहले रनरअप रहे थे। मखमली आवाज के मालिक राहुल वैद्य ने संगीत की शिक्षा सुरेश वाडकर से प्राप्त की है।आठ महीने बाद उन्होंने अपना पहला एल्बम तेरा इन्तजार रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पंसद किया था। वो बहुत सारे रियलिटी शो में होस्ट के रूप में नजर आ चुके हैं। वो सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+