पेरिस के हमलावरों की तरह कसाब ने भी ली थी अवलाकी से प्रेरणा
मुंबई। अभी आपने पढ़ा (CLICK ON PREVIOUS) कि कैसे यमन जाकर पेरिस के हमलावरों ने अल कायदा के साइबर टेररिस्ट अनवार-अल-अवलाकी से उसकी मौत से पहले मुलाकात की थी। अब जानिए कि आखिर क्यों अपनी मौत के बाद भी भारत के लिए अवलाकी एक बड़ा खतरा बना हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं पाक में आतंकी संगठन भारत में जेहाद के लिए उसके मैनुअल को पढ़ने के लिए कहते हैं।
क्यों है भारत के लिए खतरा
- मुंबई हमलों से पहले लश्कर ने कसाब और उसके नौ साथियों को अलवाकी की बातों को पढ़ने के लिए कहा था।
- भारतीय एजेंसियों के लिए अवलाकी किसी बुरे सपने से कम नहीं है।
- इंटरनेट पर मौजूद उससे जुड़ा मैटीरियल काफी खतरनाक है।
- भारतीय एजेंसियों की ओर से तैयार किए गए एक डॉजियर में कहा गया है कि अवलाकी ने धर्म से जुड़ा मैनुअल लिखा है।
- इस मैनुअल में उसने आतंकियों को जेहाद को अंजाम देने के एक नहीं दो नहीं बल्कि 44 तरीके बताए हैं।
- अवलाकी ने तो इस मैनुअल को ऑनलाइन अपलोडेड करने की सलाह तक दे डाली थी।
- इस मैनुअल को आतंकियों के लिए एक गाइड की तरह करार दिया जाता है।
- शेरिफ के ट्रायल में भी उसने यह बात कुबूली थी कि अवलाकी ने उसे सुसाइड अटैक के फायदे बताए थे।
पाक मदरसों में अवलाकी की टेक्स्ट बुक
- अवलाकी का मैनुअल पाकिस्तान में एक टेक्स्ट बुक के तौर पर मौजूद है।
- इस टेक्स्ट बुक को कई मदरसों में पढ़ाया जा रहा है।
- भारतीय एजेंसियों का कहना है कि भारत में भी कुछ गैरकानूनी मदरसों में इस मैनुअल को पढ़ाया जा रहा है।
- इस मैनुअल में अवलाकी ने इस्लाम के खिलाफ मौजूद बुराईयों पर कुछ नहीं कहा है।
- उसने मैनुअल में जेहाद के फायदों के बारे में बताया है।
- उसने बताया है कि कैसे एक व्यक्ति को अपने धर्म की रक्षा करने के लिए अपनी जान तक दे देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications