जानिए क्यों बार-बार इमोशनल हो जाते हैं धर्मेंद्र, सनी देओल ने खोला राज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल भले ही बड़े पर्दे पर 'ही मैन' की छवि रखते हो, लेकिन कई मौकों पर हाल ही में उन्हें इमोशनल होते देखा गया है। स्क्रीन के उलट वह बेहद ही भावुक और नरम दिल इंसान माने जाते हैं। इन दिनों धर्मेंद्र और सनी देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी को लॉन्च करने में व्यस्त हैं। दरअसल सनी देओल के बेटे करण देओल 'पल पल दिल के पास' फिल्म के जरिए लॉन्च किए जा रहे हैं।

जनता के सामने रोने का मतलब मजबूत या कमजोर होना नहीं होता

जनता के सामने रोने का मतलब मजबूत या कमजोर होना नहीं होता

फिल्म के लॉन्च के मौके पर एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा कि, जनता के सामने रोने का मतलब मजबूत या कमजोर होना नहीं होता। उन्होंने कहा हम अपने परिवार से काफी जुड़े हुए हैं। इसके बारे में बात करते हुए मैं काफी भावुक हो जाता हूं। इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता। हम वैसे ही हैं। आदमी एक आदमी होता है। आपको एक छवि में जीने की जरूरत नहीं होती।

हाल ही में धर्मेंद्र फूट-फूटकर रोते नजर आए थे

हाल ही में धर्मेंद्र फूट-फूटकर रोते नजर आए थे

उन्होंने कहा वे कहते हैं कि आदमी रोते नहीं। रोने का मतलब मजबूत या कमजोर होना नहीं है। यह भावनाओं का निकलना है। इसे क्यों रोकना? उनकी नयी फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। सनी का मानना है कि एक तरोताजा और मासूम रोमांस केवल युवाओं में ही दिखाया जा सकता है। हाल ही में धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में धर्मेंद्र फूट-फूटकर रोते नजर आए थे। उनकी आंख में आंसू देख उनके बेटे सनी देओल भी काफी भावुक हो गए थे।

 'प्यार मेरा नशा है' यह सोशल मीडिया पर मेरा कैप्शन है

'प्यार मेरा नशा है' यह सोशल मीडिया पर मेरा कैप्शन है

सनी ने कहा 35-40 की उम्र के बाद एक किशोर का किरदार निभाना बेवकूफी है। युवाओं से ऐसे किरदार निकालना आसान होता है। हर कोई प्रेम कहानियां पसंद करता है। मैं प्रेम कहानियां पसंद करता हूं। 'प्यार मेरा नशा है' यह सोशल मीडिया पर मेरा कैप्शन है। गौरतलब है कि, धर्मेंद्र इन दिनों अपने पोते करण देओल और एक्ट्रेस सहर बांबा की अपकमिंग फिल्म 'पल पल दिल के पास' का प्रमोशन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+