कौन बनेगा देश का सबसे बड़ा बाबू ?राजीव महर्षि या पी.के.सिन्हा
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) केन्द्रीय वित्त सचिव राजीव महर्षि या उर्जा सचिव पी.के. सिन्हा में से किसी एक को देश का नया कैबिनेट सचिव बनाया जा रहा है। अब तय है कि इन दोनों अफसरों में से किसी एक को शिखर पद मिलेगा। सिन्हा 1977 बैच के अधिकारी हैं। वे यूपी कैडर से है।
फैसला जल्दी
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब किसी भी दिन देश के नए कैबिनेट सचिव के नाम पर फैसला कर लेंगे। यानी देश के शिखर ब्यूरोक्रेट के नाम पर जल्दी ही फैसला हो जाएगा।
ट्राई चीफ
उधर माना जा रहा है कि रामसेवक शर्मा को (ट्राई) का चेयरमेन बनाया जा रहा है। ट्राई चेयरमेन राहुल खुल्लर और कैबिनेट सचिव अजित सेठ अगले माह रिटायर हो रहे हैं।
एक्सटेंशन नहीं
सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट सचिव अजित सेठ को और एक्सटेँशन मिलने की कोई संभावना नहीं है। उन्हें यूपीए सरकार ने और फिर मोदी सरकार ने 6-6 माह की एक्सटेंशन दी।













Click it and Unblock the Notifications