कौन बनेगा नया कैबिनेट सचिव? फैसला मोदी लेंगे
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) देश के नए कैबिनेट सचिव कौन होंगे? इस सवाल पर कायस लगने शुरू हो गए हैं हालांकि वर्तमान कैबिनेट सचिव अजित सेठ का कार्यकाल जून में खत्म होगा। बहरहाल नए कैबिनेट सचिव के नाम का फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्तर पर लिया गया। कैबिनेट सचिव का पद देश की ब्यूरोक्रेसी का शिखर है।
सेठ का कार्यकाल 13 दिसंबर को समाप्त हो रहा था। वे 1974 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्हें यूपीए सरकार के दौर में इस पद पर नियुक्त किया गया था। अब फिर से उन्हें एक्सटेंशन मिलने की कोई संभावना नहीं है।
तीन नाम अहम
जानकारों का कहना है कि अब डा. प्रदीप कुमार सिन्हा नावेद मसूद, आलोक रावत में से किसी को कैबिनेट सचिव बनाया जा सकता है। ये सभी 19977 बैच के आईएएस अफसर हैं। फिलहाल ये अलग-अलग विभागों में सचिव पद पर काम कर रहे हैं। इनके कार्यकाल इस साल अगस्त में खत्म होना है। इनमें से जिसको भी कैबिनेट सचिव बनाया जाएगा, उसे दो साल का सेवाकाल मिलेगा।
सपने चूर हुए
आपको याद होगा कि सरकार ने एक बड़े फैसले में विगत 13 दिसंबर को कैबिनेट सचिव अजित सेठ का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया था। इसके साथ ही बहुत से वरिष्ठ आईएएस अफसरों का कैबिनेट सचिव बनने का सपना चूर हो गया था।
नौकरशाही का शिखर
सेठ को एक्सटेंशन मिलने से 1977 बैच के सात आईएएश अफसर,जो भारत सरकार के विभिन्न विभागों में सचिव पद पर काम कर रहे थे, उनके कैबिनेट सचिव बनने की संभावनाएं कमोबेश खत्म हो गई थीं।
जानकारों ने बताया कि जिन अफसरों को कैबिनेट सचिव बनने का मौका नहीं मिलेगा उन्हें सरकार कोई और अहम पद देकर उपकृत कर सकती है। हालांकि यह बात दीगर है कि कैबिनेट सचिव का पद नौकरशाही का चरम होता है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’













Click it and Unblock the Notifications