कोवैक्सीन को अगले सप्ताह मिल सकती है WHO से मान्यता, डेटा की समीक्षा कर रहे एक्सपर्ट्स
विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने मंगलवार को कहा कि भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन के आपातकालीन इस्तेमाल पर अंतिम निर्णय अगले सप्ताह लिया जाएगा।
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने मंगलवार को कहा कि भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन के आपातकालीन इस्तेमाल पर अंतिम निर्णय अगले सप्ताह लिया जाएगा। संगठन ने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ और एक स्वतंत्र समूह इस वैक्सीन के जोखिम और लाभों का मूल्यांकन करेगा उसके बाद की वैक्सीन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

एक ट्वीट के माध्यम से डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 'अगले सप्ताह स्वास्थ्य विशेषज्ञ और एक स्वतंत्र समूह वैक्सील के हानि लाभों का मूल्यांकन करेगा उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की सूची में डाला जाए या नहीं।'
यह भी पढ़ें: Video: दूसरी बार मां बनीं नेहा धूपिया को पति अंगद ने किया KISS, बोले- एक सेंकड भी मिले तो...
डब्ल्यूएचओ ने आगे कहा कि हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी जो कोवैक्सिन की निर्माता है ने 27 सितंबर को स्वास्थ्य निकाय के अनुरोध पर अतिरिक्त डाया मुहैया कराया था, जिसकी समीक्षा की जा रही है। वहीं, एक मीडिया चैनल के स्रोतों के मुताबिक डब्ल्यूएचओ की स्ट्रैटेजिक एडवाइजरी ग्रुप ऑफ एक्सपर्ट्स ने कोवैक्सिन को लेकर अपनी शिफारिशें डब्ल्यूएचओ को भेज दी हैं और उन्होंने कोवैक्सिन पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। एक्सपर्ट्स ने इस वैक्सीन को 20 मानकों पर खरा पाया है।
अगर कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ से मान्यता मिल जाती है तो इसके विदेश में सप्लाई का रास्ता साफ हो जाएगा। साथ ही इस वैक्सीन को लगवाने वालों लोगों पर विदेशों में कोई आपत्ति दर्ज नहीं कर सकेगा। गौरतलब है कि भारत बायोटेक ने वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए जरूरी सभी दस्तावेज 9 जुलाई को डब्ल्यूएचओ को सौंप दिए थे। भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने कहा था कि हमें पूरी उम्मीद है कि वैक्सीन को जल्द से जल्द डब्ल्यूएचओ की मान्यता मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications