Arvind Kejriwal Arrested: केजरीवाल की गैर मौजूदगी में AAP के यह योद्धा तोड़ सकते हैं चुनावी चक्रव्यूह

Delhi Cm Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में देश में तेजी से उभर रही युवा पार्टी आम आदमी (Aam Aadmi Party) को बड़ा झटका लगा है। ईडी ने गुरुवार रात को आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद साफ कहा कि अब जेल से सरकार चलेगी, लेकिन यहां कठिनाई की जो बात है, वो यह है कि पार्टी का प्रमुख रणनीतिकार के लोगों के बीच में ना होने से लोकसभा चुनाव खासकर दिल्ली-पंजाब का दारोमदार अब किसके कंधों पर होगा?

Arvind Kejriwal Arrest

कथित शराब नीति घोटाला मामले में पहले ही आम आदमी पार्टी के दो नेता पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं। अब केजरीवाल भी गिरफ्तार हो गए हैं। ऐसे में लोकसभा चुनावों के बीच पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार की गिरफ्तारी के बाद पार्टी की दिल्ली और पंजाब में कौन जिम्मेदारी संभालेगा।

इन योद्धाओं पर अब पार्टी का जिम्मा

ऐसे में अब चुनावी अभियान की सारी जिम्मेदारी पार्टी के बड़े चेहरों में शुमार पंजाब सीएम भगवंत मान, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा पर आ गई। सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी अपने पति के लिए चुनावी अभियान में उतर सकती हैं।

सीएम के साथ हर जगह नजर आते हैं मान

जैसा ही मालूम है कि अरविंद केजरीवाल अपने साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान को हर जगह साथ रखते हैं। इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है कि मान ने पंजाब के साथ-साथ देशभर में पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। ऐसे में आप के पांच योद्धा इस लोकसभा चुनाव में सभी चक्रव्यूह को तोड़ने का काम करेंगे।

पूरा विपक्ष एकजुट

इधर, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरा विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है। कश्मीर से लेकर केरल तक सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर कड़ा हमला बोला है। विपक्ष के नेताओं का साफ कहना है कि चुनावी चंदे से लोगों की नजर हटाने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने ऐसा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+