Sahara Subrata Roy: सुब्रत रॉय के निधन के बाद अब कौन होगा उत्तराधिकारी? किसके हाथ में होगी सहारा की कमान
Who Will Lead Sahara: सहारा इंडिया समूह के संस्थापक और देश के बड़े बिजनेसमैन सुब्रत रॉय का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार रात (14 नवबंर) को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। 'सहाराश्री' को दिन दिन पहले (12 नवंबर) मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था।
1978 में सहारा समूह की स्थापना करने वाले सुब्रत रॉय के पास 259900 करोड़ से अधिक की निजी संपत्ति थी। वहीं करीब 30970 एकड़ का लैंडबैंक है। इन सब के अलावा देशभर में 5000 से ज्यादा ऑफिस यूनिट्स भी है। साथ ही लखनऊ की सहारा सिटी, सहारा के ऑफिस, सहारा मॉल जैसी संपत्तियां है।

सहारा ग्रुप के पास 9 करोड़ निवेशक
सहारा कंपनी की वेबसाइट के अनुसार सहारा ग्रुप के पास 9 करोड़ निवेशक हैं। देशभर के अलग-अलग लोकेशन में अरबों रुपए की जमीन, होटल है। मंगलवार रात को सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। ऐसे में जानिए अब सुब्रत रॉय के निधन के बाद उनकी उत्ताराधिकारी कौन होगा? किसके हाथ में सहारा ग्रुप की कमान होगी।
जानिए परिवार में कौन-कौन?
'सहाराश्री' अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। सुब्रत रॉय ने सपना रॉय से प्रेम विवाह किया था। सुब्रत रॉय के दो बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं, जो कि सहारा के बिजनेस से जुड़े हैं। माना जा रहा है कि सहाराश्री के निधन के बाद अब इन्हीं लोगों के कंधों पर सहारा समूह की जिम्मेदारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सहारा का कारोबार उनके दोनों बेटे संभालेंगे।
अब कौन होगा सहारा का उत्तराधिकारी?
हालांकि सुब्रत रॉय सहारा ने अपना कोई भी उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया था। ना ही सहारा परिवार की ओर से किसी भी उत्तराधिकारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। कहा जा रहा है कि विदेश में रहने वाले उनके दोनों बेटे ही सहारा ग्रुप के बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications