जहां अंबानी की शादी में एक ओर था सितारों का जमावड़ा, कौन थे जबरन जश्न में घुसे दो लोग?
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बीते कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। इस शादी में कई सारे नामी गिनामी लोग पहुंचे। मगर दो लोग ऐसे भी थे, जो इस शादी में बिन बुलाए पहुंच गए। मगर बेगानी शादी में अब्लुल्ला दीवाना बनना इन लोगों को इस कदर महंगा पड़ा कि इन्हें लेने के देने पड़ गए।
इन लड़कों में से एक वेंकटेश नरसैया उल्लूरी है, जिसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। ये शख्स पेशे से एक यूट्यूबर है। वहीं दूसरा शख्स लुकमान मोहम्मद शफी शेख है, जिसकी उम्र 28 साल है। ये शख्स खुद को बिजनेसमैन बताता है।

जब इन लोगों के शादी में घुसने की बात का पता चला तो मुंबई पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर लिये हैं। शादी में शामिल होने के लिए ये लोग आंध्र प्रदेश से यहां आए हुए थे। अब पुलिस ने दोनों को नोटिस देने और कानूनी कार्रवाई करने के बाद रिहा कर दिया है।
इस मामले ने जबरदस्त तूल पकड़ा और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि ये किसी अमीर इंसान की नहीं बल्कि गरीब इंसान की शादी है। हमारे यहां तो बेगानी शादी में न जाने कितने ही लोग खाना खाकर चले जाते हैं और कोई कुछ कहता तक नहीं है।
एक ने कहा कि अच्छा हुआ इन दोनों के साथ। किसी की शादी में बिन बुलाए जाने पर ऐसा ही होना चाहिए। एक और यूजर ने कहा कि एक तो शादी ही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और दूसरी ओर एक से बढ़कर एक मामले शादी से सामने आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications