आजम खान को किसने कहा 'गे' और 'चरित्रहीन'
वाह री सियासत ! कभी सियासतदानों के बयानों से जनता त्राहिमाम् करने लगती है तो कभी यही सियासतदां अपने विरोधी के साथ इश्क, मुहब्बत की बात करते हैं। हालांकि ये सारी बातें राजनीति से प्रेरित होती हैं। दरअसल ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश की राजनीति में। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने आगरा में वाटर प्लांट का इंस्पेक्शन करने के दौरान कहा कि वे साध्वी प्राची से प्यार करते हैं। न जाने क्यों वो फुलझड़ियां छोड़ती रहती हैं। वहीं आजम ने ये भी कहा कि डरता हूं कि कहीं आरएसएस इसे लव जिहाद का नाम न दे दे।
आजम खां को साध्वी प्राची से है प्यार, बनना चाहते हैं PM

साध्वी ने कहा चरित्रहीन है ''आजम''
आजम के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि आजम खान चरित्रहीन और गंदी मानसिकता वाला व्यक्ति है। वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। इन सबके इतर साध्वी प्राची ने आजम पर आरोप जड़ते हुए ये भी कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों आरोपी है आजम, ये बात साबित हो चुकी है। अगर आजम मुजफ्फरनगर आया तो लोगों से कहूंगी कि इसके मुंह पर कालिख पोतें, जूते की माला पहनाकर गधे पर घुमाएं।
जानी ने कहा ''गे'' हैं आजम
आजम खान द्वारा साध्वी प्राची पर दिए गए बेहूदा बयान पर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने पलटवार करते हुए कहा कि समलैंगिक होने की वजह से प्यार तो तुम अपने बेटे से भी कर सकते हो लेकिन तुमको डर है लोग तुमको " गे " न कहने लगे! अमित जानी ने अपने बयान में ये भी कहा कि आजम खान एक समलैंगिक है और उत्तर प्रदेश के एक सपा नेता से उनके शारीरिक सम्बन्ध रहे हैं। वह नेता आजम खान की संस्तुति से सरकार में मंत्री भी बना। इन सबके इतर जानी ने ये भी कहा कि आजम खान साध्वी से ही क्यूं अपने बेटे अब्दुल्लाह से भी इश्क़ फरमा सकते है लेकिन उनको डर है कि कहीं कोई उनको " गे " न कह दे।












Click it and Unblock the Notifications