नरेंद्र मेादी पर चलीं शब्दों की छुरियां तब किसने क्या कहा?

नई दिल्ली (ब्यूरो)। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। सबकी नजरें नरेंद्र मोदी पर हैं जो वराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात यह है कि मोदी एक मात्र नेता ऐसे हैं, जिन्हें चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने ही संसदीय क्षेत्र में रैली करने की अनुमति नहीं मिली। खैर अब वो सब बातें पुरानी हो चुकी हैं और कुछ दिन में लोग भूल भी जायेंगे, लेकिन बात जो जनता खास कर मोदी के समर्थक नहीं भूलेंगे वो हैं मोदी पर किये गये शाब्दिक हमले।

जी हां भारतीय जनता पार्टी के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को रोकने के लिये कांग्रेस नेताओं ने हर संभव कोश‍िशें कीं। प्रधामंत्री मनमोहन सिंह से लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तक ने मोदी पर कटाक्ष या राजनीतिक हमले करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

किसी ने मोदी को हिटलर कहा, तो किसी ने रैम्बो, किसी ने गधा तो किसी ने कुत्ते के बच्चे का बड़ा भाई, लेकिन मोदी ने हर प्रहार का जवाब शालीनता के साथ दिया। चुनाव के दौरान मोदी को किसने क्या कहा, आप स्लाइडर में तस्वीरों के सामने पढ़ सकते हैं।

बिना टॉपिंग के पिज्जा

बिना टॉपिंग के पिज्जा

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता अनंत गडगिल ने कहा नरेंद्र मोदी 'बिना टॉपिंग वाले पिज्जा हैं'!

गुब्बारा

गुब्बारा

शरद पवार ने कहा नरेंद्र मोदी वो गुब्बारा हैं, जो बहुत जल्द फूट जायेगा।

हिटलर मोदी

हिटलर मोदी

कांग्रेस सांसद शांताराम नायक ने कहा- ये वो शासक हैं जो हिटलर की तरह काम करते हैं।

मीडिया की उपज

मीडिया की उपज

कांग्रेस महासचिव दिग्व‍िजय सिंह ने कहा- मोदी कांग्रेस के लिये कोई फैक्टर नहीं हैं, वो सिर्फ मीडिया की उपज हैं।

बंदर का नाच

बंदर का नाच

कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा- यह बंदर का वो नाच है, जिसमें लोग सिर्फ यह देखने आते हैं कि बंदर कैसा प्रदर्शन कर रहा है।

भस्मासुर

भस्मासुर

यूपीए के मंत्री जयराम रमेश ने कहा नरेंद्र मोदी 'भस्मासुर' के समान हैं।

चिंता का विषय नहीं

चिंता का विषय नहीं

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा 'नरेंद्र मोदी मेरी चिंता का विषय नहीं।'

कबाड़ी वाला

कबाड़ी वाला

कांग्रेस महासचिव दिग्व‍िजय सिंह ने नरेंद्र मोदी की तुलना कबाड़ी वाले से की।

देश के लिये विनाशकारी

देश के लिये विनाशकारी

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा नरेंद्र मोदी देश के लिये विनाशकारी साबित होंगे।

जहर की खेती करने वाला

जहर की खेती करने वाला

सोनिया गांधी ने कहा- नरेंद्र मोदी जहर की खेती करने वाले हैं, अगर प्रधानमंत्री बने तो क्या होगा आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

नपुंसक मोदी

नपुंसक मोदी

सलमान खुर्शीद ने कहा- नरेंद्र मोदी नपुंसक हैं, जो गुजरात दंगे नहीं रोक पाये।

प्रोमो हैं मोदी

प्रोमो हैं मोदी

कांग्रेसी नेता राज बब्बर ने कहा, नरेंद्र मोदी तो बस एक प्रोमो हैं।

सांप्रदायिक चेहरा

सांप्रदायिक चेहरा

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्रभान ने कहा कि मोदी एक सांप्रदायिक चेहरा हैं।

बैटमैन

बैटमैन

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने अपनी एक खबर में मोदी को बैटमैन कहा।

मुसलमानों के दुश्मन

मुसलमानों के दुश्मन

पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खेड़ा ने कहा नरेंद्र मोदी मुसलमानों के दुश्मन हैं।

कुंए का मेंढक

कुंए का मेंढक

मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा- कुंए के मेंढक हैं मोदी जो बारिश के बाद अंदर चले जायेंगे।

रैम्बो

रैम्बो

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी रैम्बो बनना चाहते हैं।

हारे हुए मोदी

हारे हुए मोदी

यूपीए मंत्री अजय माकन ने कहा मोदी हारे हुए हैं।

अंडर-टेकर

अंडर-टेकर

गोवा से कांग्रेस सांसद फ्रांसिसको सरडिन्हा ने कहा मोदी अंडरटेकर हैं, जो भाजपा को जमीन के 8 फीट नीचे दफना देंगे।

रावण

रावण

कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा मोदी सुपरमैन हैं, रैम्बो हैं या रावण।

फेंकू

फेंकू

कांग्रेस महासचिव दिग्व‍िजय सिंह ने कहा फेंकू फिर से काम पर आ गये।

कोई खतरा नहीं

कोई खतरा नहीं

यूपीए मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मोदी के आने से हमें कोई खतरा नहीं।

ज्यादा दिमाग नहीं

ज्यादा दिमाग नहीं

कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा नैम्बो बनने के बाद भी मोदी के पास जयादा दिमाग नहीं।

कुत्ते के बच्चे का बड़ा भाई

कुत्ते के बच्चे का बड़ा भाई

सपा नेता आजम खां ने नरेंद्र मोदी के परिप्रेक्ष्य में कहा कि कोई कुत्ते के बच्चे का बड़ा भाई यूपी में....

हिटलर

हिटलर

तृणमूल प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा 'गुजरात के कसाई बंगाल में आसमान से उतरे हैं। उनके पास बंगाल के विकास मॉडल का कोई जवाब नहीं है। इसलिए, वह निजी हमले कर रहे हैं।'

हिटलर मोदी

हिटलर मोदी

आजम खान ने कहा 'वो हिटलर हैं और हिटलर से देश नहीं चलता है।'

सांप्रदायिक

सांप्रदायिक

बसपा सुप्रीमा मायावती ने कहा नरेंद्र मोदी एक सांप्रदायिक व्यक्त‍ि हैं जो देश के लिये खतरा हैं।

मोदी को गधा कहा

मोदी को गधा कहा

पश्च‍िम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, वो गधा है, बेवकूफ है, मैं अगर केंद्र सरकार में होती तो मैं रस्सी से बांधती और सड़क पर ले जाती।

फेंकू महाशय

फेंकू महाशय

कांग्रेस महासचिव दिग्व‍िजय सिंह ने कहा फेंकू महाशय- एक झूठा व्यक्ति है।

हत्यारा है मोदी

हत्यारा है मोदी

बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा नरेंद्र मोदी हत्यारा है। 18 वर्ष की उम्र में हत्या करने के बाद मोदी घर से भाग निकले थे, गुजरात में हुई हत्याओं के जिम्मेदार भी वही हैं।

दंगाई है मोदी

दंगाई है मोदी

आजम खां ने यूपी की एक जनसभा में कहा नरेंद्र मोदी दंगाई व हत्यारा है।

मानवता का हत्यारा

मानवता का हत्यारा

सपा के मुख‍िया मुलायम सिंह यादव ने कहा- देश में हर तरफ मोदी की चर्चा हो रही है। यह मोदी है कौन, यह वही मोदी है जिसने गुजरात में कत्लेआम कराया था। मानवता का हत्यारा है मोदी।

राक्षस है मोदी

राक्षस है मोदी

केंद्रीय इस्पात मंत्री व गोण्डा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा इस मुल्क में जो हिन्दू मुसलमान में भेद करे, जो नफरत फैलाए, वह इंसान नहीं राक्षस है और देश और लोकतंत्र का दुश्मन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+