WHO ने कहा, COVAX वैक्सीन योजना में शामिल होने के योग्य है भारत, जानिए क्या होंगे इसके फायदे?
नई दिल्ली। COVAX वैश्विक टीका आवंटन योजना में शामिल होने के लिए भारत को योग्य बताते हुए सोमवार को WHO के एक वरिष्ठ सलाहकार ने कहा कि संस्थान इस बारे में लगातार भारत सरकार से बातचीत कर रहा है। जेनेवा में एक ब्रीफिंग में वरिष्ठ सलाहकार ब्रूस आयलवर्ड ने कहा कि डब्ल्युएचओ भारतीय भागीदारी का स्वागत करेंगे, क्योंकि भारत को व्यापक अनुभव (टीकों के साथ) है।
Recommended Video


COVAX सुविधा का नेतृत्व WHO और GAVI वैक्सीन एलायंस साथ कर रहे हैं
गौरतलब है COVAX सुविधा का नेतृत्व WHO और GAVI वैक्सीन एलायंस साथ-साथ कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य दुनिया भर में नोवल कोरोनवायरस के खिलाफ टीकाकरण शॉट्स को खरीदने और वितरित करने में मदद करना है, लेकिन कुछ देशों ने संयुक्त राज्य अमेरिका सहित द्विपक्षीय सौदों के माध्यम से अपनी दवाओं की आपूर्ति सुरक्षित कर ली है, जिन्होंने कहा है कि वो COVAX में शामिल नहीं होंगे।

कोवैक्स फैसिलिटी एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है
कोवैक्स फैसिलिटी एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है, जिसका उद्देश्य वैक्सीन का डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और उसे हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। GAVI इस फैसिलिटी को लीड कर रही है। यह एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशन और WHO का संयुक्त उपक्रम है। इसके तहत सभी देशों और वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को एक साथ एक ही मंच पर लाना है।

कोवैक्स फैसिलिटी में अभी कुल 9 वैक्सीन कैंडिडेट्स को शामिल हैं
कोवैक्स फैसिलिटी में अभी कुल 9 वैक्सीन कैंडिडेट्स को शामिल किया गया है। भारत कोवैक्स, WHO, GAVI और CEPI के साथ जुड़ेगा ताकि देश में कोरोना वैक्सीन की मांग को पूरा किया जा सके। COVAX का मकसद सभी देशों में जरूरत के हिसाब से कम से कम 20 फीसदी वैक्सीन डोज की सप्लाई इसके जरिए हो, लेकिन इसमें विकसित देश शामिल नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications