कौन है यूट्यूबर रागिनी, जिनसे पंगा लेना सोनम कपूर को पड़ा भारी, लीगल नोटिस मिलने के बाद भी उड़ाया मजाक
YouTuber Raginyy vs Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक महिला यूट्यूबर रागिनी को कानूनी नोटिस भेजा है। सोनम कपूर का आरोप है कि महिला यूट्यूबर रागिनी ने उनका और उनके पति आनंद आहूजा और उनके फैशन ब्रांड का मजाक उड़ाया है। सोनम कपूर ने रागिनी को उस वक्त नोटिस भेजा, जब उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 6 हजार फॉलोअर्स थे। कानूनी पचड़े में पड़ने के बाद भी यूट्यूबर रागिनी ने फिर से सोनम कपूर का मजाक बना दिया है।
सोनम कपूर के लीगल एक्शन पर यूट्यूबर ने पलटवार करते हुए फिर से एक्ट्रेस का मजाक बनाते हुए रोस्ट वीडियो शेयर किया है। रागिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में ये भी कहा है कि, 'मैं आर्मी अफसर की बेटी हूं, एक आम लड़की हूं,,,.मैं इनसे कैसे लड़ पाऊंगी।' रागिनी ने सोनम के नोटिस का जवाब भी नहीं दिया है। इस विवाद के बाद रागिनी के फॉलोअर्स भी बढ़े हैं।

Who is YouTuber Raginyy: कौन हैं यूट्यूबर रागिनी
रागिनी एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। रागिनी की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। रागिनी के यूट्यूब चैनल raginyy पर फिलहाल 14.8 हजार फॉलोअर्स हैं। उन्होंने करीब 62 वीडियो शेयर किए हुए हैं। वहीं रागिनी के इंस्टाग्राम अकाउंट @raginyy पर 40.2 हजार फॉलोअर्स हैं। (खबर लिखे जाने तक) रागिनी यूट्यूब और इंस्टाग्राम दोनों जगह एक्टिव रहती हैं। वो ज्यादातर रोस्ट वीडियो बनाती हैं।
किस वीडियो को लेकर सोनम कपूर ने भेज दिया था नोटिस
लगभग 5 महीने पहले रागिनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'Soham Papoor NOT A R0@$T video' नाम का एक वीडियो शेयर किया था। इसी वीडियो में रागिनी ने सोनम कपूर का मजाक बनाया था। जिसपर सोनम कपूर ने नोटिस भेज दिया है। बेंगलुरु स्थित ऑनलाइन कंपनी AiPlex Software Pvt Ltd ने यूट्यूबर रागिनी को भेजे गए नोटिस में दावा किया है कि रागिनी के एक वीडियो ने सोनम कपूर, उनके पति आनंद आहूजा और उनके फैशन ब्रांडों की प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश की है।
रागिनी ने कहा है कि ये वीडियो मीडिया कार्यक्रमों के दौरान सोनम कपूर द्वारा की गई कुछ अविवेकपूर्ण टिप्पणियों पर आधारित है।
'मेरे पास इन लोगों से लड़ने के लिए सोर्स नहीं है...'
जब रागिनी को नोटिस मिला तो उसके यूट्यूब पर 6,000 सब्सक्राइबर थे। रागिनी ने कहा कि, ये कहां का फेयर कॉम्पीटिशन है, मैं एक आम लड़की हूं...मेरे पर इन लोगों से लड़ने के लिए सोर्स नहीं है। मैं इतने प्रभावशाली व्यक्ति के नोटिस का जवाब कैसे दूं। ना तो समय है और ना ही सोर्स।'
जैसे ही नोटिस की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सोनम कपूर पर निशाना साधते हुए कहा कि रोस्ट वीडियो में कुछ भी "आपत्तिजनक" नहीं था।
यूट्यूबर ने फिर उड़ाया मजाक
कानूनी नोटिस मिलने के बावजूद यूट्यूबर रागिनी ने फिर से सोनम का मजाक बनाया है। यूट्यूबर रागिनी ने एक नए वीडियो में एक्ट्रेस की तुलना हैरी पॉटर सीरीज की विलेन लॉर्ड वोल्डमोर्ट से की है।












Click it and Unblock the Notifications