कौन हैं विनेश फोगाट, जिन्होंने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

विनेश फोगट का कहना है, ''महिला पहलवानों का नेशनल कैंप में कोचों और डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया है। बृजभूषण सिंह भी महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं।''

Who is Vinesh Phogat

Who is Vinesh Phogat: विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता और भारतीय पहलवान (रेसलर) विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय कुश्ती महासंघ ) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। है। विनेश फोगाट के अलावा टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया, संगीता फोगट, सोनम मलिक, अंशु मलिक ने भी बृजभूषण सिंह पर 'तानाशाही' और फेडरेशन के कामकाज के तरीके पर आरोप लगाया है। ये सभी भारतीय पहलवान रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

कौन हैं विनेश फोगाट?

कौन हैं विनेश फोगाट?

विनेश फोगाट भारत की एक महिला पहलवान हैं। विनेश फोगाटहरियाणा के भिवानी जिले की रहने वाली हैं। विनेश फोगाट एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान है। विनेश फोगाट वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है, जिसके बाद वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करने वाली पहली पहलवान बनी थीं। विनेश फोगाट 2019 में प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत सरकार ने विनेश फोगाट को कुश्ती में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है। इनके पति का नाम पहलवान सोमवीर राठी है।

महावीर सिंह फोगाट चाचा हैं विनेश फोगाट के

महावीर सिंह फोगाट चाचा हैं विनेश फोगाट के

विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव में पहलवानों के परिवार में हुआ। विनेश फोगाट के पिता राजपाल की बहुत ही कम उम्र में मौत हो गई थी। विनेश फोगाट की मां का नाम प्रेमलता है।

विनेश फोगाट के चाचा महावीर सिंह फोगाट हैं। विनेश फोगाट ने अपने चाचा महावीर सिंह फोगाट से ही कुश्ती की ट्रेनिंग ली है। महावीर सिंह फोगाट द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच और महिला पहलवानों गीता और बबीता फोगाट के पिता हैं। इन तीनों पर आमिर खान की फिल्म दंगल भी आई थी।

2013 में जीता पहला अवॉर्ड

2013 में जीता पहला अवॉर्ड

विनेश फोगाट ने साल 2013 में नई दिल्ली में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में 51 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। 2014 में विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता। 48 किलो भार वर्ग में विनेश फोगाट ने ग्लासगो के 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। इसी साल विनेश फोगाट ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता।

जब मुकाबले के दौरान घायल हुईं विनेश फोगाट

जब मुकाबले के दौरान घायल हुईं विनेश फोगाट

एक के बाद एक मेडल जीतकर विनेश फोगाट ने लोगों में उम्मीद जगा दी थी कि रियो ओलंपिक में पदक जीतने के लिए लोग उनका नाम लेते थे। लेकिन क्वार्टर फाइनल के दौरान मुकाबले में विनेश फोगाट चोटिल हो गईं और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई और लगभग 5 महीनों तक वो नहीं खेल पाईं। 5 महीनों बाद विनेश ने फिर से मैट पर वापसी थी।

इन मुकाबलों में भी विनेश फोगाट का रहा शानदार प्रदर्शन

इन मुकाबलों में भी विनेश फोगाट का रहा शानदार प्रदर्शन

सर्जरी से वापसी के बाद 2017 में उन्होंने नई दिल्ली में एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में 55 किलो वर्ग में रजत पदक जीता। बिश्केक में फिर से 2018 के 50 किलो वर्ग में रजत पदक जीता। इसके बाद 2018 में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगाट ने 50 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता और जकार्ता एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल लेकर वह पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। 2020 में रोम में एक रैंकिंग स्पर्धा में फोगाट ने गोल्ड मेडल जीता था। 2021 टोक्यो ओलंपिक में भी विनेश खेलने गई थीं।

Recommended Video

    Wrestler Vinesh Phogat ने WFI President और Coach कोच पर लगाए इतने गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+