कौन हैं लोकसभा फेज-2 के सबसे अमीर उम्मीदवार स्टार चंद्रू, 622 करोड़ के हैं मालिक, जानें कहां से करते हैं कमाई

Star Chandru Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर उम्मीदवार अपनी संपत्तियों को लेकर सुर्खियों में हैं। कांग्रेस नेता 'स्टार चंद्रू' लोकसभा फेज-2 के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

स्टार चंद्रू का पूरा नाम वेंकटरमण गौड़ा (Venkataramane Gowda) है। दूसरे चरण के सबसे रईस उम्मीदवार स्टार चंद्रू के पास 622 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Star Chandru Net Worth

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार वेंकटरमण गौड़ा, जिन्हें 'स्टार चंद्रू' के नाम से जाना जाता है, दूसरे चरण में 622 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। इन्होंने कर्नाटक में 2019 के चुनाव में सबसे धनी उम्मीदवार डीके सुरेश को भी पीछे छोड़ दिया है।

Venkataramane Gowda Net Worth: वेंकटरमण गौड़ा उर्फ 'स्टार चंद्रू' की संपत्ति

  • वेंकटरमण गौड़ा उर्फ 'स्टार चंद्रू' के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 622 करोड़ रुपये की है। इसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है। गौड़ा पर 15.66 करोड़ रुपये की देनदारी यानी कर्ज है।
  • स्टार चंद्रू की 2,12,78,08,148 रुपये की चल संपत्ति और 4,10,19,20,693 रुपये की अचल संपत्ति है। इस तरह उनकी कुल संपत्ति 6,22,97,28,841 रुपये है।
  • स्टार चंद्रू की सालाना कमाई 16.28 करोड़ रुपये है। स्टार चंद्रू के पास पास कोई कृषि भूमि नहीं है, लेकिन उनकी अन्य संपत्तियों की कीमत 237.11 करोड़ रुपये है।
Star Chandru Net Worth
  • दाखिल हलफनामे के मुताबिक वेंकटरमण गौड़ा की पत्नी कुसुमा के पास 329.32 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।
  • इसमें से चल संपत्ति कुल 182.33 करोड़ रुपये है। जिसमें 176.44 करोड़ रुपये गौड़ा द्वारा प्रबंधित कंपनी स्टार इंफ्राटेक में निवेश किए गए हैं।
  • इसके अलावा वेंकटरमण गौड़ा की पत्नी कुसुमा के पास 4.2 किलोग्राम सोना है जिसकी कीमत 2.29 करोड़ रुपये है।
Star Chandru Net Worth

Venkataramane Gowda Income Source: वेंकटरमण गौड़ा का आय स्त्रोत

  • वेंकटरमण गौड़ा उर्फ स्टार चंद्रू पेशे से ठेकेदार हैं। उनकी आय का मुख्य स्त्रोत ठेकेदारी ही है। वेंकटरमण गौड़ा ने इसके अलावा शेयर और बांड में भी निवेश किया है। इसके अलावा उनके साइड बिजनेस भी है।
Star Chandru Net Worth

who is Venkataramane Gowda: कौन हैं वेंकटरमण गौड़ा उर्फ स्टार चंद्रू

  • वेंकटरमण गौड़ा उर्फ स्टार चंद्रू गौरीबिदानूर के निर्दलीय विधायक केएच पुट्टास्वामी गौड़ा के भाई हैं। वर्तमान में केएच पुट्टास्वामी गौड़ा कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।
  • वेंकटरमण गौड़ा बेंगलुरु यूनिवर्सिटी से बीएससी ग्रेजुएट हैं। 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा के दूसरे चरण में वेंकटरमण गौड़ा का मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार और JDS के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+