स्वतंत्र भारद्वाज कौन हैं? निशू आजाद के पिता से जंतर-मंतर पर क्यों भिड़े? अब CJP करने वाली है ये बड़ा काम

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक पुराने विवाद ने एक बार फिर सियासी रंग पकड़ लिया है। मामला कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हुई मारपीट से जुड़ा है। इस मामले में हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज का नाम सामने आया है।

CJP का आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज और उनके साथियों ने प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के साथ मारपीट की थी। अब पार्टी इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर 4 सितंबर को सुबह 10 बजे दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचेगी। CJP नेता सौरव दास ने समर्थकों से वहां पहुंचने की अपील की है। आशुतोष रांका ने भी इस मुहिम का समर्थन किया है।

Swatantra Bhardwaj Viral Video

कौन हैं स्वतंत्र भारद्वाज? (Who Is Swatantra Bhardwaj)

स्वतंत्र भारद्वाज बिहार के पटना के रहने वाले बताए जाते हैं। एफआईआर में उनकी उम्र 24 साल दर्ज है। उनका पता पटना के कांकरबाग का बताया गया है। इस मामले में दूसरे आरोपी के तौर पर सूरज कुमार का नाम दर्ज है। उनकी उम्र 25 साल और पता नालंदा के अस्थावां का बताया गया है।

मामला उस समय फिर सुर्खियों में आया, जब स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उनके हवाले से दावा किया गया कि जंतर-मंतर की घटना में उन्होंने संजय कुमार के सिर पर हमला किया था।

पॉडकास्ट में क्या किया दावा जिसने मचा दिया बवाल?

वायरल क्लिप में 24 साल का स्वतंत्र भारद्वाज यह दावा करता दिख रहा है कि उसने जंतर-मंतर पर निशू के पिता के सिर पर हमला किया था। वह बेखौफ अंदाज में कह रहा है कि उसके हमले के बाद पीड़ित को 60 टांके आए थे और गंभीर हालत में एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक रसूख के कारण उस पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और वह जेल जाने से बच गया।

वीडियो में उसने दावा किया कि दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उसे समर्थन हासिल है। हालांकि, इन नेताओं से प्रतिक्रिया मांगने पर कोई जवाब नहीं मिला।

जंतर-मंतर पर आखिर झगड़ा कैसे शुरू हुआ?

FIR के मुताबिक, घटना 23 जून 2026 की है। उस दिन CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा था। संजय कुमार अपनी 14 साल की बेटी और एक दोस्त के साथ वहां पहुंचे थे।

शाम करीब 5:30 बजे संजय अपने मोबाइल से प्रदर्शन और अपनी बेटी का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनसे पूछा कि वह उसकी वीडियो क्यों बना रहे हैं। संजय ने जवाब दिया कि वह किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रदर्शन की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं।

यहीं से बहस बढ़ी। शिकायत के मुताबिक, कुछ और युवक वहां पहुंचे और संजय को घेर लिया। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और सिर पर किसी ठोस वस्तु से चोट मारी गई। पुलिस के पहुंचने पर दो युवकों को मौके से पकड़ा गया। बाकी लोग वहां से निकल गए।

नेताओं की बयानबाजी और राहुल गांधी का आश्वासन

इस मामले ने अब पूरी तरह से सियासी मोड़ ले लिया है। राहुल गांधी ने कहा, "हम इस मुश्किल घड़ी में निशू और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय की लड़ाई में पूरा भरोसा देते हैं।"

सौरव दास (CJP नेता) बोले, "स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करे। संजय कुमार को न्याय दिलाने के लिए सभी समर्थकों को थाने पहुंचना चाहिए।"

आशुतोष रांका ने कहा,

"देशभक्तों को इस लड़ाई में साथ आना होगा। यह हमारी जंग नफरत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ है।" निशू आजाद (छात्र कार्यकर्ता) ने कहा, "दिल्ली पुलिस आरोपियों को बचा रही है और कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। हमने राहुल गांधी से न्याय की गुहार लगाई है।"

कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम क्यों आया?

वायरल क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि ये सभी उनके बड़े भाई जैसे हैं और उन्हें उनका समर्थन हासिल है।

पीटीआई के मुताबिक इस मामले में कपिल मिश्रा और चिराग पासवान से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

दूसरी तरफ आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर सौरव दास के अभियान का समर्थन करते हुए कहा, "जो लोग खुद को देशभक्त मानते हैं, उन्हें सौरव के साथ खड़ा होना चाहिए। यह लड़ाई नफरत और सांप्रदायिकता फैलाने वाली सोच के खिलाफ है।"

क्यों उबल पड़ी CJP और आगे क्या?

कॉकरोच जनता पार्टी का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण ही इतने गंभीर हमले का आरोपी खुलेआम घूम रहा है और वीडियो बनाकर शेखी बघार रहा है। इसी ढुलमुल रवैये के खिलाफ संगठन ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने को घेरने की रणनीति बनाई है। अब देखना होगा कि इस प्रदर्शन और वायरल वीडियो के बाद दिल्ली पुलिस क्या नया कदम उठाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+