रतन टाटा की अंतिम यात्रा में व्हीलचेयर पर आई ये महिला कौन है? क्या था टाटा का इनसे रिश्ता?
Ratan Naval Tata: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन नवल टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी यादें हमारे बीच अमर रहेगी। रतन टाटा की अंतिम विदाई यात्रा में हजारों की संख्या में भीड़ पहुंची थी। लेकिन इस बीच सबकी निगाहें व्हीलचेयर पर बैठीं एक विदेशी महिला पर गई। व्हीलचेयर पर बैठी इस महिला के आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा होने लगी कि आखिर ये महिला कौन है? लोग ये जानना चाहते हैं कि इस महिला के साथ रतन टाटा का रिश्ता क्या है?
इस महिला का नाम सिमोन टाटा (Simone Tata) है। ये रतन टाटा की सौतेली मां हैं। जी हां, ये रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) की मां हैं। नोएल टाटा को रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ग्रुप का चेयरमैन बना गया है। रतन टाटा के पिता नेवल टाटा ने असल में दो शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम सूनी कमिसारीट टाटा था। जिनके दो बेटे रतन टाटा और जिमी टाटा थे। जिमी टाटा अभी भी जिंदा हैं और मुंबई में रहते हैं। आइए जानें सिमोन टाटा के बारे में?

ये भी पढ़ें- Ratan Tata Successor: कौन हैं माया टाटा? जो हो सकती हैं रतन टाटा की उत्तराधिकारी, रिश्ते में क्या लगती हैं?
who is Simone Tata: कौन हैं सिमोन टाटा?
- सिमोन टाटा का जन्म स्विट्जरलैंड में 1930 में हुआ था। उनका पालन-पोषण जिनेवा में हुआ है। सिमोन टाटा ने पढ़ाई भी जिनेवा विश्वविद्यालय से की है। सिमोन टाटा फिलहाल 94 साल की हैं।
- सिमोन टाटा साल 1953 में भारत घूमने आई थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात रतन टाटा के पिता नेवल टाटा से हुई थी। उस दौरान नेवल टाटा तलाकशुदा थे। उनकी पहली पत्नी सूनी कमिसारीट से उनका तलाक हो चुका है।
- सिमोन टाटा और नवल टाटा ने 1955 में शादी की थी। जिसके बाद सिमोन टाटा हमेशा के लिए स्थायी रूप से मुंबई में बस गईं।
ये भी पढ़ें- Noel Tata: कौन हैं नोएल टाटा, जो बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, क्या है रतन टाटा से रिश्ता?
- सिमोन टाटा भी एक बिजनैस वुमन रह चुकी हैं। सिमोन टाटा ने ही भारत के सबसे बड़े मेकअप ब्रैंड लैक्मे कॉस्मेटिक्स की फाउंडर हैं। मेकअप की इंडस्ट्री में उनका बहुत बड़ा नाम है
- सिमोन टाटा 1962 में लैक्मे कॉस्मेटिक्स बोर्ड में शामिल हुई थीं। उस वक्त लैक्मे टाटा ऑयल मिल्स की एक छोटी सहायक कंपनी थी। 1961 में सिमोन टाटा इसकी प्रबंध निदेशक बनीं और 1982 में वह लैक्मे कॉस्मेटिक्स की अध्यक्ष बनीं।
ये भी पढे़ं- Ratan Tata Memories: कौन हैं कैप्टन जोया, जिनकी रतन टाटा ने न्यूयॉर्क से दिल्ली फ्लाइट में बदल दी जिंदगी
- सिमोना टाटा को 1989 में टाटा इंडस्ट्रीज के बोर्ड में नियुक्त किया गया था। सिमोना, टाटा ग्रुप के ट्रेंट लिमिटेड की भी गैर-कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस पद पर वो 30 अक्टूबर 2006 तक थीं। खुदरा क्षेत्र में वृद्धि को देखते हुए 1996 में टाटा ने लैक्मे कॉस्मेटिक्स को हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड (एचएलएल) को बेच दिया और बिक्री से प्राप्त धन से ट्रेंट लिमिटेड की स्थापना की थी।












Click it and Unblock the Notifications