Noel Tata: कौन हैं नोएल टाटा, जो बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, क्या है रतन टाटा से रिश्ता?
Noel Tata Appointed chairman of Tata Trusts: दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन के बाद अब उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रतन टाटा का 9 अक्टूबर 2024 को 86 साल की उम्र में निधन हो गया है, उनके बाद शुक्रवार (11 अक्टूबर) को मुंबई में एक बैठक हुई थी, जिसमें नोएल टाटा को नया चेयरमैन बनाने का फैसला किया गया है। बैठक में ये फैसला सर्व-सहमति से लिया गया है।
नोएल टाटा को टाटा समूह के दो सबसे महत्वपूर्ण धर्मार्थ संस्थाओं सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का भी प्रमुख नियुक्त किया गया है। नोएल टाटा पहले इन धर्मार्थ संस्थाओं में बतौर ट्रस्टी के तौर पर शामिल थे।

ये भी पढे़ं- Ratan Tata Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड गए रतन टाटा? अब कौन होगा वारिस, किसके नाम होगी टाटा कंपनी?
अब नोएल टाटा रतन टाटा के 34 लाख करोड़ का साम्राज्य संभालेंगे। इन्हें अधिकारिक तौर पर टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है। अब ये भाई रतन टाटा का स्थान लेंगे। ट्रस्ट ने उत्तराधिकार नियोजन पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। रतन टाटा ने अपनी मृत्यु से पहले उत्तराधिकारी का नाम नहीं बताया था। आइए जानें नोएल टाटा के बारे में सबकुछ?
Who is Noel Tata: कौन हैं नोएल टाटा?
- नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादी की थी। नवल टाटा और उनकी पहली पत्नी सूनी टाटा के दो बच्चे थे। जिनमें से एक रतन टाटा और जिम्मी टाटा है। रतन टाटा का निधन हो चुका है। जिम्मी टाटा जीवित हैं। उनके भी टाटा ग्रुप में हिस्सेदारी है।
- नवल टाटा की दूसरी पत्नी स्विस महिला थीं, जिनका नाम सिमोन दुनोयर था। नवल टाटा और सिमोन दुनोयर के बेटे का नाम नोएल टाटा है।
- नोएल टाटा की पत्नी का नाम अलू मिस्त्री है। इनके तीन बच्चे हैं, माया टाटा, नेविल टाटा और लीह टाटा।
- नोएल टाटा ने ससेक्स यूनिवर्सिटी, यूके और INSEAD में इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (IEP) से डिग्री ली है। नोएल टाटा के पास ससेक्स यूनिवर्सिटी (यूके) से डिग्री है। नोएल टाटा ने INSEAD में इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (IEP) पूरा किया है।
- नोएल टाटा को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें चेयरमैन और सर रतन टाटा ट्रस्ट के 6वें चेयरमैन के तौर पर चुना गया है।

ये भी पढे़ं- माया टाटा ही नहीं, ये भी बन सकते हैं रतन टाटा के उत्तराधिकारी? कौन-कौन संभाल सकता है टाटा का साम्राज्य?
- नोएल टाटा वर्तमान में टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष और गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य करते हैं और चार दशकों से टाटा समूह का हिस्सा हैं।
- नोएल टाटा कई टाटा समूह कंपनियों में कई बोर्ड पदों पर हैं, जिनमें ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हैं।
- नोएल टाटा की सबसे हालिया कार्यकारी भूमिका टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में थी, जहां उन्होंने अगस्त 2010 से नवंबर 2021 तक अपने कार्यकाल के दौरान $500 मिलियन से $3 बिलियन से अधिक राजस्व बढ़ोतरी करने में मदद की थी।
- नोएल टाटा का नेतृत्व अनुभव ट्रेंट लिमिटेड तक फैला हुआ है, जहां उन्होंने प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया था। नोएल टाटा ने 1998 में एक स्टोर से लेकर आज 700 से अधिक स्टोर तक इसके विस्तार का नेतृत्व किया।
ये भी पढ़ें-Ratan Tata Salary: बड़े दिलवाले थे रतन टाटा, जानिए कितनी सैलरी पाते थे टाटा ग्रुप के मालिक?
नोएल टाटा और रतन टाटा के रिश्तों में थी पहले दरार
नोएल टाटा को पहले टाटा संस के चेयरमैन पद के लिए संभावित उम्मीदवार माना जाता था, लेकिन आखिरकार साइरस मिस्त्री को चेयरमैन बनाया गया, जो नोएल टाटा के साले हैं। मिस्त्री के विवादास्पद पद से हटने के बाद, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के तत्कालीन प्रमुख एन चंद्रशेखरन टाटा संस के चेयरमैन बने। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक अपने पिछले संबंधों में दूरी के बावजूद, नोएल और रतन टाटा ने हाल ही में सुलह कर ली थी, जिससे नेतृत्व के भीतर पारिवारिक संबंध मजबूत हुए हैं।
नोएल टाटा को टाटा ट्रस्टों के प्रशासन में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में पहचाना जाता है। नोएल टाटा 2014 से ट्रेंट लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं, जिसने उल्लेखनीय सफलता देखी है, पिछले दशक में इसके शेयरों में 6,000% से अधिक की वृद्धि हुई है।
ट्रेंट फास्ट फैशन क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरा है, जिसने ऐसे समय में अपने कर्मचारियों और स्टोर की संख्या का विस्तार किया है जब कई साथी अपना आकार घटा रहे थे।
2019 में नोएल टाटा सर रतन टाटा ट्रस्ट बोर्ड में हुए थे शामिल
नोएल 2019 में सर रतन टाटा ट्रस्ट बोर्ड में शामिल हुए और 2018 में टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष बने, इसके बाद मार्च 2022 में टाटा स्टील में उपाध्यक्ष बने। उन्होंने पहले टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड का नेतृत्व किया है। आज नोएल टाटा वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के भी अध्यक्ष हैं।
नोएल टाटा के तीन बच्चे माया टाटा, नेविल टाटा और लीह टाटा को हाल ही में टाटा ट्रस्ट के तहत विभिन्न परोपकारी संगठनों के ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया था।
ZARA से लेकर Zudio तक का नोएल टाटा ने किया है विस्तार
नोएल टाटा की पहचान उनकी लो-प्रोफाइल लीडरशिप स्टाइल की वजह से है। नोएल टाटा अंतरराष्ट्रीय संचालन और रिटेल सेक्टर पर ज्यादा ध्यान देते हैं। टाटा समूह के साथ उनकी यात्रा 1999 में शुरू हुई और तब से उन्होंने इसके रिटेल आर्म, ट्रेंट के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है।
उनके नेतृत्व में, ट्रेंट काफी विकसित हुआ है और अब ज़ारा और मासिमो दुती जैसे वैश्विक ब्रांडों के अलावा वेस्टसाइड, स्टार बाज़ार और जूडियो सहित कई ब्रांडों का प्रबंधन कर रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 24 के लिए 12,669 करोड़ रुपये का समेकित राजस्व दर्ज किया। 2010 में, नोएल टाटा इंटरनेशनल में शामिल हुए, जहां उन्होंने 2021 तक काम किया और वर्तमान में, वे टाटा समूह में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications