कौन है Shrikant Tyagi? 'बीजेपी नेता' जिसका महिला से मारपीट और गाली देते वीडियो वायरल
गौतमबुद्ध नगर, 6 अगस्त। देश की राजधानी से सटे नोएडा की पाश सोसायटी में शुक्रवार को महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हो गया। वीडियो में एक शख्स महिला को गंदी-गंदी गालियां देते नजर आ रहा था। यही नहीं शख्स ने कैमरे के सामने ही महिला के साथ हाथापाई भी की। ताज्जुब की बात ये थी कि ऐसा करने वाला शख्स कथित तौर पर भाजपा का नेता बताया जा रहा था। युवक की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई। हालांकि भाजपा ने युवक के पार्टी से जुड़ा न होने की बात कह कर पल्ला झाड़ा है।
Recommended Video

क्या था मामला?
नोएडा के सेक्टर 93 बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी है। इसी सोसायटी में हुए इस वाकये ने सोशल मीडिया को झकझोर कर दिया। इसी सोसायटी में श्रीकांत त्यागी नाम का शख्स रहता है। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत त्यागी सोसायटी के एक एरिया में पेड़ लगा रहा था जिसका महिला ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए आपत्ति जाहिर की। इस पर बीजेपी नेता ने कहा कि वह सही कर रहे हैं।

देने लगा गंदी-गंदी गालियां
इस दौरान अचानक श्रीकांत त्यागी अपना आपा खो बैठा और महिला को गालिया देने लगे। यही नहीं जब महिला ने विरोध किया तो त्यागी ने उसे धक्का दे दिया और हाथापाई की। जब श्रीकांत त्यागी नाम के शख्स की ये सारी करतूत वीडियो कैमरे पर रिकॉर्ड हो रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो देखते ही देखते वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग घटना की तीखी निंदा करने लगे। इस बीच जानकारी सामने आई कि त्यागी खुद को बीजेपी का नेता बताता है।

कौन है श्रीकांत त्यागी?
सबसे मीडिया रिपोर्ट में महिला से अभद्रता करने वाले शख्स की पहचान श्रीकांत त्यागी के रूप में की गई है जो बीजेपी का कार्यकर्ता है। हालांकि पार्टी ने इसका खंडन कर दिया है। बीजेपी सांसद और बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चहर ने ट्वीट कर कहा "श्रीकांत त्यागी नाम का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नहीं है। किसान मोर्चा की कोई युवा समिति भी नहीं है। सरकार उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करे जिसने महिला से अभद्रता की है।"

ट्विटर बॉयो पर लिखा भाजपा नेता
तो फिर श्रीकांत के भाजपा नेता होने की बात कहां से आई। दरअसल श्रीकांत त्यागी के ट्विटर बॉयो के मुताबिक वह भारतीय जनता पार्टी के किसान किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य और युवा किसान समिति भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा) का राष्ट्रीय समन्वयक है। वहीं मामला सामने आने के बाद गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद डॉ. महेश गौतम ने भी शख्स के पार्टी से जुड़ा होने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि इस जल्द गिरफ्तार किया जाए।

महिला आयोग ने की गिरफ्तारी की मांग
महिला के साथ अभद्रता के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए निर्देशित किया है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग भी की है।












Click it and Unblock the Notifications