कौन हैं शौविक चक्रवर्ती, आखिर सुशांत सिंह राजपूत केस से क्या है कनेक्शन?
कौन हैं शौविक चक्रवर्ती, जिसने सुशांत और रिया के साथ मिलकर एक ही पते पर शुरू की थी दो कंपनी
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अभी तक अनसुलझी है। सुशांत के मामले की जांच सीबीआई के हवाले है और इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है। रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से भी ईडी की पूछताछ चल रही है। सुशांत के पिता केके सिंह ने अपने बेटे की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए केस दर्ज कराया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं शौविक चक्रवर्ती और सुशांत केस से क्या है कनेक्शन?
Recommended Video

पहली कंपनी में डायरेक्टर थे रिया, शौविक और सुशांत
शौविक चक्रवर्ती, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई और चक्रवर्ती फैमिली के सबसे छोटे सदस्य हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सितंबर 2019 में रिया चक्रवर्ती, शौविक और सुशांत सिंह राजपूत ने एक कंपनी 'विविड्रेज रियलिटी एक्स प्राइवेट लिमिटेड' की शुरुआत की और तीनों इसके डायरेक्टर बने। यह कंपनी पनवेल के उलवे इलाके में स्थित एक फ्लैट से चलती है। इस कंपनी की शुरुआती लागत 1 लाख रुपए थी। 10 से भी कम कर्मचारियों की यह कंपनी वेबसाइट मेंटेनेंस और मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन का काम करती है।

एक ही है दोनों कंपनियों का एड्रेस
इसके बाद जनवरी 2020 में 'फ्रंट इंडिया फाउंडेशन फॉर वर्ल्ड' नाम से एक और कंपनी शुरू की गई और सुशांत के साथ शौविक इस कंपनी के डायरेक्टर बने। इस कंपनी की शुरुआती लागत भी 1 लाख रुपए थी। 'फ्रंट इंडिया फाउंडेशन फॉर वर्ल्ड' एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका मकसद गरीबी, कुपोषण और भूखे लोगों के लिए काम करना है। इत्तेफाक से इस कंपनी का आधिकारिक पता भी पनवेल के उलवे इलाके का वही फ्लैट है, जहां से पहली कंपनी चलती है। इस एनजीओ में भी 10 से कम कर्मचारी हैं।

वीकेंड पर साथ होते थे चारों
शौविक और रिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरु में आर्मी पब्लिक स्कूल से की और इसके बाद इनका परिवार मुंबई आकर बस गया। माहिम के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई करने के बाद शौविक फाइनेंस में हाई एजुकेशन के लिए कनाडा चले गए। शौविक ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन बताया जाता है कि वो जमीला कलकत्तावाला नाम की एक मॉडल को डेट कर रहे हैं। रिया, सुशांत, शौविक और जमीला अक्सर वीकेंड पर साथ में होते थे।

सुशांत की मौत पर लिखी थी भावुक पोस्ट
शौविक, अक्सर सुशांत के साथ कई मौकों पर साथ नजर आते थे। हाल ही में 24 जुलाई को जब सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' ऑनलाइन रिलीज हुई तो शौविक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी लिखी थी। सुशांत की तस्वीर शेयर करते हुए शौविक ने लिखा था, 'मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि तुम अब यहां नहीं हो...छोटी-छोटी बातों पर मुस्कुराना, इस तरह खुलकर हंसना जैसे कोई कल ही नहीं...।'

केस में सिद्धार्थ पिठानी अहम कड़ी
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस सीबीआई के पास जाने के बाद ईडी लगातार रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ कर रहा है। इस मामले में मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी भी ईडी के दफ्तर पहुंचे। सिद्धार्थ पिठानी को सुशांत के केस में एक अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सिद्धार्थ पिठानी ने रिया चक्रवर्ती को लेकर कुछ नई बातें बताईं थी।

'रिया ने बदल दिया था सुशांत का पूरा स्टाफ'
सिद्धार्थ के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के साथ तीन साल तक रहे उनके पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने भी पिछले दिनों कुछ बड़े खुलासे किए थे। अंकित आचार्य ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया, '14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले रिया चक्रवर्ती उनके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहती थीं। रिया ने पता नहीं क्यों सुशांत के साथ काम करने वाला पूरा स्टाफ बदल दिया था। मैं सुशांत भैया के साथ उनकी परछाई की तरह रहता था। उनके साथ मैं तीन साल तक रहा।'

'दरवाजा अंदर से लॉक नहीं करते थे सुशांत'
सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी करने को लेकर उठ रहे सवालों पर अंकित आचार्य ने आगे बताया, 'सुशांत भैया कभी अपने रूम का दरवाजा अंदर से लॉक नहीं करते थे। तीन सालों में कभी उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैं उनके साथ रह चुका हूं, इसलिए पूरे भरोसे के साथ ऐसा कह रहा हूं। अगस्त 2019 में जब मैं अपने गांव से वापस लौटा तो देखा कि उनका पूरा स्टाफ बदल चुका है।'

'सुशांत के घर किसी ना किसी दिन पूजा होती रहती थी'
अंकित आचार्य ने बताया, 'मैं जब वापस लौटा तो उनके नए बॉडी गार्ड ने मुझे घर के अंदर ही नहीं जाने दिया। मुझे लगता है कि रिया मैडम ने पूरे स्टाफ को बदला था। हालांकि मैं यकीन के साथ ये बात नहीं कह सकता कि ऐसा क्यों किया गया। उनके नए स्टाफ ने मुझे बताया कि रिया मैडम शॉपिंग, खाने और पूजा के सामान पर बहुत पैसे खर्च कर रही हैं। उनके नए नौकरों ने मुझे बताया कि सुशांत के घर पर किसी ना किसी दिन लगातार पूजा होती रहती है। पता नहीं ये पूजा किस लिए होती थी।'

'उनकी आंखों के नीचे काले घेरे थे'
सुशांत की तबीयत को लेकर अंकित आचार्य ने आगे बताया, 'सितंबर 2019 में मैं जब सुशांत सिंह से मिला तो उनकी तबीयत कुछ खराब थी। सुशांत भैया तो हर वक्त मस्त रहते थे, खुशमिजाज रहते थे। वो मुझे बिल्कुल अपने भाई की तरह मानते थे। लेकिन, सितंबर 2019 में जब उन्होंने मेरा हिसाब किया तो वो पूरी तरह बदले हुए नजर आए। उनकी आंखों के नीचे काले घेरे थे। वो एक बार भी नहीं मुस्कुराए, बहुत ज्यादा डिप्रेशन में लग रहे थे।'

'यूरोप के टूर से लौटने के बाद खराब रहने लगी थी तबीयत'
इससे पहले सुशांत के कुक नीरज ने भी बिहार पुलिस को दिए अपने बयान में कुछ बड़े खुलासे किए थे। नीरज ने बताया, 'सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में रिया चक्रवर्ती के साथ यूरोप के टूर पर गए थे और वहां से दिवाली के आसपास वापस आए। सुशांत जब ट्रिप पर जा रहे थे तो पूरी तरह ठीक थे, लेकिन वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उसके बाद लगातार उनकी तबीयत खराब रहने लगी।'
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications