Shailesh Jejurikar: कौन हैं शैलेश जेजुरिकर? जिन्हें दुनिया की सबसे बड़ी FMCG कंपनी P&G ने बनाया CEO

प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) कंपनी ने मंगलवार को शैलेश जेजुरिकर (Shailesh Jejurikar) को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। जेजुरिकर अब अमेरिका में भारतीय मूल के उन सीईओ की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनमें सुंदर पिचाई, सत्य नडेला, शांतनु नारायण, अरविंद कृष्णा, नील मोहन, लीना नायर और अरविंद श्रीनिवासन जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।

शैलेश जेजुरिकर वर्तमान में P&G के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) हैं। 1 जनवरी 2026 से अपना नया कार्यभार संभालेंगे। वह मौजूदा CEO जॉन मोलर की जगह लेंगे।

Shailesh Jejurikar

शैलेश जेजुरिकर के सामने बड़ा चैलेंज
जेजुरिकर ऐसे समय में यह जिम्मेदारी संभालेंगे जब P&G अन्य ग्लोबल कंपनियों की तरह आर्थिक अनिश्चितता और ग्लोबल व्यापार तनावों, खासकर अमेरिका के टैरिफ और डिमांड में उतार-चढ़ाव, से जूझ रही है। इसी वजह से हाल ही में कंपनी ने अपनी वार्षिक बिक्री और लाभ का अनुमान घटा दिया था।

P&G के बोर्ड प्रमुख जो जिमेनेज ने शैलेश जेजुरिकर पर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि, 'शैलेश P&G की लीडरशिप टीम के अभिन्न सदस्य रहे हैं। उन्होंने फैब्रिक केयर, होम केयर और एंटरप्राइज़ मार्केट्स जैसे सेक्टर में बड़ी भूमिका निभाई है। वह एक शानदार लीडर हैं और उनकी लीडरशिप में कंपनी को आगे और मजबूती मिलेगी।'

शैलेश जेजुरिकर कौन हैं?
भारत में जन्मे 58 वर्षीय शैलेश जेजुरिकर ने हैदराबाद पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इस स्कूल में वह सत्य नडेला के क्लासमेट थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई के एल्फिंस्टन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और फिर IIM लखनऊ से MBA की डिग्री हासिल की।

1989 में P&G में शामिल होने के बाद उन्होंने भारत में पर्सनल हेल्थ केयर डिवीजन में सहायक ब्रांड मैनेजर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। समय के साथ उन्होंने विभिन्न विभागों और वैश्विक स्तर की ज़िम्मेदारियां निभाईं। वे 2021 में COO बने और तब से कंपनी की सप्लाई चेन, IT और ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज जैसे सेक्टर में रणनीतिक नेतृत्व किया।

आनंद महिंद्रा ने जताई खुशी
शैलेश जेजुरिकर को CEO नियुक्त किए जाने की घोषणा के बाद से भारतीय व्यावसायिक लीडर ने भी इसकी सराहना की है। उनमें से एक महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा हैं। एक्स पर एक भावुक पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने जेजुरिकर की नियुक्ति पर खुशी जताई और प्रॉक्टर एंड गैंबल को 'एक ब्रांड-निर्माण पावरहाउस' बताया, जिसने पीढ़ियों से उपभोक्ता व्यवहार को परिभाषित किया है।

आनंद महिंद्रा लिखा, जेजुरिकर का CEO बनना एक बार फिर साबित करता है कि भारतीय-अमेरिकी लीडर्स सिर्फ टेक इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि अमेरिका के उपभोक्ताओं के दिल और दिमाग को भी समझने में माहिर हैं।और ये खबर हमारे लिए @MahindraRise में खास मायने रखती है, क्योंकि शैलेश हमारे अपने राजेश जेजुरिकर (Executive Director और CEO, Auto & Farm Sector, M\&M Ltd.) के छोटे भाई हैं।तो ये गर्व हमारे 'एक्सटेंडेड फैमिली' का है! बधाई हो शैलेश यूं ही ऊंचाइयों तक पहुंचते रहो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+