CJP Spokesperson Ratna Singh कौन हैं? जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बाद मिली जान से मारने की धमकियां

CJP Spokesperson Ratna Singh Death Threats News: NEET Paper Leak को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का देश व्यापी प्रदर्शन खत्म हो चुका है। प्रह्लाद जोशी बतौर नए शिक्षा मंत्री पदभार संभाल चुके हैं। अब शांत हो चुके इस महासंग्राम के बीच CJP की प्रवक्ता और पेशे से वकील रत्ना सिंह को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि जंतर-मंतर पर चलाए गए विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां, गाली-गलौज भरे संदेश और नफरत भरी टिप्पणियां मिल रही हैं। इस घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और राजनीतिक-सामाजिक आंदोलनों में महिला कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि रत्ना सिंह कौन हैं? और क्यों मिल रही हैं धमकियां...

who-is-ratna-singh-cjp-spokesperson

Who Is Ratna Singh: कौन हैं रत्ना सिंह?

रत्ना सिंह CJP की आधिकारिक प्रवक्ता हैं। उन्होंने कानून की पढ़ाई की है और वकालत पेशे से जुड़ी हुई हैं। CJP मुख्य रूप से संवैधानिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने वाला संगठन है। रत्ना सिंह हाल के 47 दिनों से ज्यादा चले आंदोलन में सार्वजनिक रूप से सक्रिय रहीं, जहां CJP ने केंद्र सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर प्रदर्शन किया।

जंतर-मंतर पर आयोजित इस आंदोलन ने काफी सुर्खियां बटोरीं। आंदोलन समाप्त होने के बाद रत्ना सिंह ने धमकियों का खुलासा किया, जिसने उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

जान से मारने की धमकी, क्या बोलीं रत्ना सिंह?

सोशल मीडिया पोस्ट में रत्ना सिंह ने लिखा कि मेरे DM जान से मारने की धमकियों, गाली-गलौज भरे संदेशों और नफरत भरे ट्वीट्स तथा टिप्पणियों की अंतहीन बाढ़ से भरे हुए हैं। पता नहीं क्यों, अब इनमें से किसी भी बात से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी तरह की आलोचना हमारे द्वारा किए गए काम को कमतर नहीं आंक सकती। कोई भी समझदार व्यक्ति ऐसी बातें नहीं कहता जो वह खुद सुनना न चाहे। रत्ना सिंह ने इस आंदोलन को अपनी व्यक्तिगत मजबूती का सबक बताया। उन्होंने लिखा कि इस आंदोलन ने मुझे मजबूत बनाया है। इसने मुझे अराजकता के बीच ध्यान केंद्रित रखना, नफरत को नजरअंदाज करना और लोगों के बुरे बर्ताव के बावजूद आगे बढ़ते रहना सिखाया है।

दो धड़ों में बंट गया सोशल मीडिया

रत्ना सिंह के खुलासे के बाद सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया। कुछ यूजर्स ने उन्हें 'विक्टिम कार्ड' खेलने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा कि ये सिर्फ 'विक्टिम कार्ड' है। और इसके बाद 'वुमेन्स कार्ड' आएगा। बस देखते रहिए कि ये गंदे कॉकरोच कैसे सब कुछ गंदा कर देंगे! वहीं, रत्ना सिंह के समर्थन में भी कई आवाजें आईं। एक यूजर ने लिखा कि आपको सलाम! आपने और आपके जैसे लोगों ने देश को उम्मीद की किरण दिखाई है, और अब हमें अंधेरे में रोशनी की किरण नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+