कौन हैं भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन, जिनका अमेरिका ने रद्द किया वीजा, ट्रंप सरकार ने क्या लगाए गंभीर आरोप

Ranjani Srinivasan News: अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ रही भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन का वीजा रद्द कर दिया गया है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने घोषणा की है कि रंजनी श्रीनिवासन का वीजा हमास का समर्थन करने के आरोप के बाद रद्द किया गया है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने रजनी श्रीनिवासन पर 'हिंसा-आतंकवाद को बढ़ावा देने' का भी आरोप लगाया है। रंजनी श्रीनिवासन फुलब्राइट स्कॉलर हैं और पीएचडी कर रही थीं।

रंजनी श्रीनिवासन का 5 मार्च 2025 को वीजा रद्द किया गया है। वीजा रद्द होने के बाद रंजनी श्रीनिवासन ने अमेरिका छोड़ दिया है। सीबीपी होम ऐप का इस्तेमाल करते हुए 11 मार्च को रंजनी श्रीनिवासन ने सुरक्षा चिंताओं की वजह से अमेरिका छोड़ दिया है। यह घटना अमेरिका में पढ़ रहे विदेशी छात्रों पर कार्रवाई का एक हिस्सा है। खासकर उन लोगों के लिए जो फिलिस्तीनी समर्थक गतिविधियों में शामिल हैं।

Ranjani Srinivasan News

Who is Ranjani Srinivasan? कौन हैं रंजनी श्रीनिवासन?

🔴 रंजनी श्रीनिवासन भारतीय मूल की छात्रा हैं, जो कोलंबिया विश्वविद्यालय में शहरी नियोजन में डॉक्टरेट की डिग्री पढ़ाई कर रही थीं। रंजनी श्रीनिवासन F-1 छात्र वीजा पर संयुक्त राज्य अमेरिका गई थीं।

🔴 रंजनी श्रीनिवास एक प्रभावशाली शैक्षणिक पृष्ठभूमि से हैं। रंजनी एक प्रतिष्ठित फुलब्राइट स्कॉलर हैं। उनका अकादमिक रिकॉर्ड शानदार है।
उनके पास कोलंबिया विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, प्लानिंग, एंड प्रिजर्वेशन (GSAPP) से शहरी नियोजन में एम.फिल की डिग्री है।

🔴 रंजनी श्रीनिवास का रिसर्च भारत के अर्ध-शहरी इलाकों में भूमि-श्रम संबंधों, राजनीतिक अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय राजनीति केंद्रित है। रंजनी की रुचि "विकास की राजनीतिक अर्थव्यवस्था, भूमि की स्थानिक राजनीति और श्रम का समाजशास्त्र" हैं।

🔴 NYU वैगनर की आधिकारिक वेबसाइट पर उनके बायो के मुताबिक रजनी श्रीनिवासन हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ डिजाइन से डिजाइन में मास्टर और CEPT यूनिवर्सिटी से डिजाइन में बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des.) की डिग्री हासिल की है।

🔴 NYU वैगनर की आधिकारिक वेबसाइट पर रजनी श्रीनिवासन के बॉयो में बताया गया है, "उनका शोध भारत के पेरी-अर्बन वैधानिक शहरों में भूमि-श्रम संबंधों की विकसित प्रकृति पर केंद्रित है। मोटे तौर पर इस परियोजना का उद्देश्य श्रम की राजनीतिक अर्थव्यवस्था में बदलावों की जांच करना है जो अब बेरोजगारी बढ़ोतरी के मौजूदा संकट में परिणत हो गए हैं।"

रजनी श्रीनिवासन पर अमेरिका ने क्या लगाया आरोप?

होमलैंड सुरक्षा विभाग (DHS) ने खुलासा किया कि रंजनी श्रीनिवासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि रजनी उन गतिविधियों में शामिल हैं, जिन्हें हमास का समर्थन करने वाला माना जाता था। हमास को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया जाता है।

श्रीनिवासन का वीजा 5 मार्च, 2025 को अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा रद्द कर दिया गया था। बाद में विभाग ने पुष्टि की कि उसने 11 मार्च, 2025 को सीबीपी होम ऐप का इस्तेमाल करके स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दिया था। रजनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम द्वारा जारी एक बयान में निर्वासन के बारे में कहा गया, "संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने और अध्ययन करने के लिए वीजा प्राप्त करना एक विशेषाधिकार है। जब आप हिंसा और आतंकवाद की वकालत करते हैं, तो उस विशेषाधिकार को रद्द कर दिया जाना चाहिए, और आपको इस देश में नहीं रहना चाहिए। मुझे कोलंबिया विश्वविद्यालय के आतंकवाद समर्थकों में से एक को स्व-निर्वासन के लिए CBP होम ऐप का उपयोग करते हुए देखकर खुशी हुई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+