कौन थे प्रशांत चंद्र महालानोबिस जिन्हें उनके जन्मदिन पर गूगल-डूडल ने किया याद
नई
दिल्ली। गूगल डूडल ने जाने माने वैज्ञानिक प्रशांस चंद्र महालानोबिस को उनके 125 जन्मदिन पर याद किया है। प्रशांत चंद्र जानेमाने भारतीय वैज्ञानिक थे और उन्होंने अप्लाइड साइंस के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया था। महालानोबिस का जन्म 29 जून 1893 को पश्चिम बंगाल के कलकत्ता शहर में हुआ था। उन्हें डिस्टेंस महालानोबिस, सांख्यिकी मापन और आजाद भारत में योजना आयोग के पहले सदस्य के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भारत में मानवमिती के शोध में विशेष योगदान दिया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
महालानोबिस
ने ब़़े स्तर पर स्टैटिस्टिक ऑफ इंडिया के संस्थान की स्थापना की और कई बड़े-बड़े सर्वे भी किए। महालानोबिस की मृत्यु 78 वर्ष की आयु में 28 जून 1972 को हुई थी। उन्होंने अपने आखिरी दिनों में भी शोध के कार्य जारी रखे और इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूड में बतौर डायरेक्टर के पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का वहन किया। उन्हें आज भी अपने खास योगदान के लिए याद किया जाता है।











Click it and Unblock the Notifications